फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, Jaspal Death case, closure report filing, Rajoyana, Gurdaspur

जसपाल की मौत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Wed, 28 May 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 May 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Punjab, Jaspal Death case, closure report filing, Rajoyana, Gurdaspur
सिख जत्थेबंदियों के रोष प्रदर्शन के दौरान गुरदासपुर में पुलिस फायरिंग में हुई जसपाल सिंह की मौत के मामले में जांच टीम ने आरोपियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट गुरदासपुर जिला अदालत में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज इस मामले को बंद किया जा रहा है। यह जानकारी आईजी (क्राइम) जी नागेश्वर राव ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र के जरिए दी।

 हाईकोर्ट ने मामले की जांच की अंतिम रिपोर्ट मांगी थी। सिख जत्थेबंदी यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की तारीख तय होने के बाद पंजाब में किए थे।
विज्ञापन


जांच टीम के सदस्य एसपी (क्राइम-2 अमृतसर) हरिंदरजीत सिंह ने हलफनामे में कहा है कि शिवसेना के प्रदर्शन के बाद कुछ शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख जत्थेबंदियां इस मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझा रहे थे, लेकिन कुछ सिख युवकों ने एसएसपी के सामने तलवारें लहरा दीं। स्थिति बेकाबू होते देख पर्याप्त आदेश लेकर हवाई फायरिंग की गई।

इस प्रकरण की वीडियो रिकार्डिंग में कहीं साबित नहीं होता कि जसपाल सिंह और रणजीत सिंह पर किसी ने गोली चलाई।

सीएफएसएल जांच में पता चला कि जसपाल सिंह की मौत हवलदार विजय की एके-47 की गोली से हुई थी। मारने की मंशा नहीं थी।

संभव है कि भाग दौड़ में पुलिस वालों का संतुलन बिगड़ गया हो और किसी वस्तु से टकराने के बाद गोली जसपाल को लग गई हो।

विजय कुमार की किसी को मारने की मंशा नहीं थी और वह बेकसूर है। हलफनामे में बताया गया है कि इस राइफल की बैरल में खराबी थी, जिसकी सर्विस नहीं हो सकती थी।

हलफनामे में बताया गया है कि जसपाल सिंह की मौत के संबंध में पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज मामला बंद करने के लिए अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है, जिसके मंजूर होने की संभावना है।


हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेकर अंतिम बहस के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है।

एएसआई की पिस्तौल की नहीं थी गोली

जसपाल सिंह के पिता ने बयान दिया था कि जसपाल की मौत एएसआई अजिंदर सिंह की पिस्तौल से निकली गोली से हुई।

अब रिपोर्ट में कहा गया है कि जसपाल सिंह के शरीर से पोस्टमार्टम के बाद निकली गोली का मिलान विजय की एके-47 से निक ली गोली से हो गया है। इस आधार पर एएसआई अजिंदर सिंह को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed