{"_id":"11052aadfc563ad5fe853da0f901dbb0","slug":"punjab-jalandhar-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड के हाथ से गन गिरने से बैंक में चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड के हाथ से गन गिरने से बैंक में चली गोली
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 08 Feb 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी फैंटन गंज चौक में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच में दोपहर को अचानक गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास ही दुकान पर बारदाना का काम करता एक कर्मचारी गोली का छर्रे लगने से घायल हो गया।
घायल की तरफ से पुलिस को कोई भी बयान न दिए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई में रुकावट हो रही थी। मौके पर पहुंचे थाना बारादरी के एसएचओ केवल कृष्ण का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जब घायल व्यक्ति बयान देगा तो ही अगली कार्रवाई होगी। घायल की पहचान चरनदास पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है।
यह गोली बैंक के गार्ड की बंदूक से चली है। गोली चलने के बाद गार्ड रछपाल सिंह फरार बताया जा रहा था। हालांकि बैंक के सिक्योरिटी इंचार्ज एसएस नेगी और रमेश भगत का कहना है कि रछपाल कहीं भी भागा नहीं है, वे बैंक के भीतर ही है। गोली चलने के बाद मौके पर थाना तीन व बारादारी की टीम पहुंच गई। टीम ने तुरंत ही क्षेत्र को पूरी तरह से सील करने के साथ बैंक को भी बंद करवा दिया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को एक घंटा लेट मिली।
विज्ञापन
इस संबंधी थाना तीन के प्रभारी एसआई सुखबीर सिंह का कहना है कि यह मामला अचानक गोली चलने का है। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल से इलाज करवा दिया गया है।