फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab including precious wood will sandalwood cultivation

चंदन समेत कीमती लकड़ी की खेती करेगा पंजाब

Wed, 30 Oct 2013 10:44 PM IST
राजीव शर्मा, लुधियाना/ अमर उजाला
राजीव शर्मा, लुधियाना/ अमर उजाला Updated Wed, 30 Oct 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab including precious wood will sandalwood cultivation
करीब बीस हजार रुपये प्रति किलो की चंदन की लकड़ी के अलावा अन्य कीमती लकड़ी की खेती की तरफ पंजाब ने रुख किया है।
विज्ञापन


सूबे का वन विभाग राज्य के विभिन्न इलाकों में चंदन के अलावा सांगवान एवं विलो लकड़ी की खेती के लिए ट्रायल कर रहा है, यदि यह ट्रायल कामयाब रहे तो पंजाब भी इन लकड़ियों की पैदावार करने वाले राज्यों की कतार में शामिल हो जाएगा।

चंदन की लकड़ी के पौधे खास तौर से बैंगलूरू से मंगवा कर लुधियाना के मत्तेवाड़ा, दसूहा एवं रोपड़ के इलाके में लगाए गए हैं। इनकी देखभाल और ग्रोथ का हिसाब किताब भी बैंगलूरू के माहिरों की टीम ही कर रही है। जिला वन अधिकारी दलजीत सिंह बराड़ का दावा है कि फिलहाल इन लकड़ियों के पौधों की ग्रोथ तसल्लीबख्श है।
विज्ञापन


चंदन की लकड़ी की पैदावार दक्षिण भारत के तमिलनाडु एवं कर्नाटक इत्यादि राज्यों में की जा रही है। इन लकड़ी का दवा, फर्नीचर और कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की देखभाल के लिए विशेष प्रबंध
बराड़ के अनुसार चंदन की लकड़ी के पौधों की संभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रात के वक्त वहां पर गार्ड की तैनाती रहती है। इसके अलावा कंटीली तारें भी लगाई गईं हैं, ताकि जानवर छोटे-छोटे पौधों को खराब न कर पाएं। हाल ही में बैंगलूरू के माहिरों की टीम ने यहां पर दौरा करके इन पौधों की ग्रोथ का जायजा लिया है और अपनी संतुष्टि जताई है।  


सांगवान की खेती पर भी फोकस

जिला वन अधिकारी का कहना है कि विलो लकड़ी का ट्रायल मुक्तसर, दसूहा एवं लुधियाना में किया जा रहा है। इसमें तीनों जगह पर इस लकड़ी के 22-22 क्लोन लगाए गए हैं। एक क्लोन में तीन पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा सांगवान की खेती पर भी फोकस किया जा रहा है। बराड़ का दावा है कि इन तीनों तरह की लकड़ी के लिए पंजाब की जमीन काफी बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed