{"_id":"fdfa8950-a689-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-government-alert-on-bhullar-death-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुल्लर की फांसी पर पंजाब सरकार चौकस, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुल्लर की फांसी पर पंजाब सरकार चौकस, सुरक्षा बढ़ी
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को फांसी से राहत न देने के बाद पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य में किसी भी स्थिति से निटपने के लिए राज्य सरकार की मांग पर केंद्र ने अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां भेजी हैं।
फांसी के फैसले के बाद सिख संगठनों के विरोध प्रदर्शन और संभावित दिल्ली कूच की तैयारी को देखकर यह व्यवस्था की गई है।
पंजाब पुलिस मुख्यालय में हुई आला अधिकारियों की बैठक के बाद पंजाब ने किसी भी हालत से निपटने के लिए केंद्रीय सुरक्षा की मांग की थी।
राज्य की मांग को देखते हुए केंद्र ने बीएसएफ की पांच और सीआरपीएफ की दो कंपनियां पंजाब पुलिस की मदद के लिए भेजी हैं। अर्ध सैनिक बलों को राज्य के तीन बड़े जिलों अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी आरपीएस जसवाल ने बताया कि लुधियाना और अमृतसर में बीएसएफ की दो-दो कंपनियां जबकि जालंधर में एक कंपनी तैनात की गई है।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ इन तीन जिलों में कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए पंजाब पुलिस के साथ तालमेल कायम करेगी। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर बीएसएफ की और कंपनियां भी भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन
उधर, भुल्लर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद सिख संगठनों द्वारा प्रदर्शन और संभावित दिल्ली मार्च की सूचना पर खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।
इससे पहले राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर देर रात गश्त और सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी सुरक्षा की हिदायतें दी गई हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक सिख संगठनों द्वारा की जा रही लगातार बैठकों पर नजर रखी जा रही है।