फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Election 2022 Amit Shah Rally in Ludhiana Today: Union Home Minister Amit Shah Campaign for BJP in Ludhiana

Punjab Election 2022 Today: लुधियाना में सीएम चन्नी पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह, कहा-जो पीएम को सुरक्षा नहीं दे सकता वो पंजाब को क्या सुरक्षा देगा

Sun, 13 Feb 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा।  

विज्ञापन
Punjab Election 2022 Amit Shah Rally in Ludhiana Today: Union Home Minister Amit Shah Campaign for BJP in Ludhiana
लुधियाना में रैली को संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पंजाब में प्रचार के लिए पहुंचे। लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चन्नी साहब पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। एक मुख्यमंत्री जो भारत के प्रधानमंत्री को सुरक्षित मार्ग नहीं दे सकता, क्या वह पंजाब को सुरक्षा प्रदान कर सकता है? चन्नी जी आपको एक सेकंड भी यहां पर शासन करने का अधिकार नहीं है। चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित रह सकता है क्या? केजरीवाल साहब जो सिर्फ वोटों की राजनीति करते हैं उनका सुरक्षा से कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि पंजाब में धर्म परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या है। चन्नी साहब धर्म परिवर्तन को नहीं रोक सकते, केजरीवाल जी की पार्टी का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बने तो वो भी धर्म परिवर्तन नहीं रोक सकता। भाजपा सरकार आई तो धर्म परिवर्तन कराने वाले पंजाब के बाहर दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा पंजाब की संस्कृति को सम्मान दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती धूमधाम से मनाई। 120 करोड़ रुपये की लागत से करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम पूरा कराके श्रद्धालुओं को वहां जाने की सुविधा दी। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने ड्रग्स के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाया है। भारत सरकार ने 2020 और 2021 में इतनी ड्रग्स पकड़ी गई है, जितनी 10 साल में भी नहीं पकड़ी गई। पंजाब में ऐसी सरकार चाहिए जो ड्रग्स को पकड़ने में मोदी सरकार को सहयोग करे। पंजाब के हर घर का बेटा सैन्य सेवाओं में है। जवानों की 40 साल से वन रैंक-वन पेंशन की मांग थी लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे का समाधान नहीं निकाला। मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अमित शाह ने वादा किया कि पंजाब में सरकार बनने पर हम राज्य के चार शहरों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय स्थापित करेंगे। नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए, हम राज्य के हर जिले में एक टास्क फोर्स बनाएंगे। 

25 मिनट के संबोधन में चन्नी और केजरीवाल रहे निशाने पर

रैली स्थल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले अमित शाह गठबंधन के सभी उम्मीदवारों से मिले और उसके बाद मैदान में मौजूद वर्करों का अभिनंदन किया। सभी से मिलने के पांच मिनट बाद ही अमित शाह रैली को संबोधित करने के लिए उठ गए। अमित शाह ने 25 मिनट तक भाषण दिया और 25 मिनट के भाषण में उनके निशाने पर जहां पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल रहे। नशे और सुरक्षा के मुद्दे पर जहां चन्नी निशाने पर रहे वहीं अमित शाह ने कह डाला कि अगर अरविंद केजरीवाल का व्यक्ति जीता तो पंजाब में आतंकवादी फिर से लौट आएंगे जो देश से बाहर है।
 
अमित शाह ने जैसे ही भाषण शुरु किया तो उन्होंने नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार को सबसे पहले घेरा। उन्होंने कहा कि नशा खत्म होने के बजाय पंजाब में ओर भी ज्यादा बढ़ गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर ही उन्होंने तंज कसा कि यह कोई कॉमेडी शो नहीं चल रहा बल्कि पंजाब संभालने की बात है। जो भाजपा के अलावा कोई सही ढंग से नहीं संभाल सकता। अमित शाह बार बार सामने बैठे लोगों से पूछते रहे कि चन्नी जैसा सीएम पंजाब को चाहिए या नहीं चाहिए। जिस पर जवाब जनता देती थी। 

इसके अलावा अमित शाह ने ओर भी कई सवाल लोगों से पूछे। आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल दावा करते हैं कि पंजाब में अगर आप की सरकार आई तो नशा खत्म करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में जगह जगह शराब के ठेके खुलवाने वाला व्यक्ति पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात करता है। उन्होंने सीधे सीधे कहा कि अगर आप की सरकार पंजाब में आई तो पंजाब में आतंकवादी दोबारा लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि आप की सरकार तो पंजाब के लिए ओर भी खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में गठबंधन की सरकार बनेगी तो विकास तेजी से होगा और नए नए प्रोजेक्ट तो आएगी साथ ही इंडस्ट्री वापिस आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed