{"_id":"64e224ed7265c65ca5022987","slug":"punjab-due-to-the-efforts-of-sant-balbir-singh-seechewal-four-girls-trapped-in-arab-countries-returned-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी चार लड़कियां वतन लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी चार लड़कियां वतन लौटीं
Sun, 20 Aug 2023 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:06 PM IST
सार
चारों लड़कियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की है कि वे ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ये ट्रेवल एजेंट पंजाब की अन्य लड़कियों का शोषण न कर सकें।
विज्ञापन
संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी चार लड़कियां वतन लौटीं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी चार लड़कियों को वापस लाया गया। बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि तीन लड़कियों को इराक और एक लड़की को मस्कट से वापस लाया गया है। इनमें तीन लड़कियां जालंधर और एक कपूरथला की है। ट्रेवल एजेंट और खासकर पीड़ितों के रिश्तेदार उन्हें फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एजेंट गरीब वर्ग की लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। संत सीचेवाल ने इराक और मस्कट में भारतीय दूतावासों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने इन लड़कियों की शीघ्र पहचान करने और उन्हें वापस भेजने में बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
तीनों लड़कियों ने बताया कि वे मई, जून और जुलाई माह में ईराक गई थीं। कहा कि ईराक पहुंचते ही उनके पासपोर्ट छीन लिए गए। कई दिनों तक उन्हें खाना नहीं दिया जाता था और पीटा जाता था। इन लड़कियों ने कहा कि वे अपने घर की गरीबी दूर करने का सपना लेकर घर से निकली थीं।
विज्ञापन
लेकिन वहां पहुंचने पर उनके सपने तब टूट गए जब उन्हें पता चला कि उन्हें वहां ट्रेवल एजेंटों ने बेच दिया है। लड़कियों ने बताया कि जहां उनके साथ मारपीट की गई, वहीं उनसे गलत काम में भी धकेलने की कोशिश की गई। मस्कट से वापस आई लड़की ने कहा कि उसे भी वहां के ट्रैवल एजेंट ने फंसा लिया था।
वहां पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन फिर भी एजेंट की तरफ से जबरदस्ती उसे घरों में काम करने के लिए मजबूर किया।