{"_id":"0ca86c1b477cdc2720af804b91605b54","slug":"punjab-drugs-case-caption-amrinder-singh-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट: कैप्टन नहीं चाहते मामले की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग रैकेट: कैप्टन नहीं चाहते मामले की सीबीआई जांच हो
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिर कहा है कि ड्रग्स केस की जांच सीबीआई को नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय है, जिसके कारण वह दे चुके हैं। वहीं, जांच सीबीआई को देने की मांग को लेकर कांग्रेस आंदोलन छेड़ने जा रही है। कैप्टन ने कहा कि वह पार्टी का कार्यक्रम है, इसलिए वह उसमें शामिल होंगे।
कैप्टन ने माना कि उन्होंने बाजवा के संबंध में पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि यह पत्र जुलाई-12 में लिखा गया था।
इसके समेत उन्होंने पार्टी प्रधान को सैकड़ों पत्र लिखे हैं। जो गोपनीय हैं, वह इनका ब्योरा सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कोई भी पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकता।
पर पंजाब में अच्छे अफसर भी हैं, जो दबाव में नहीं आते हैं। इसी वजह से एसएसपी पटियाला हरदयाल मान का जालंधर और फतेहगढ़ साहिब से तबादला हुआ, पर वह दबाव में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की जांच दो-तीन महीने में पूरी हो जाएगी। अगर ऐसे में जांच सीबीआई को दी गई तो कई साल के लिए मामला लटक जाएगा। इस केस की जांच में चार राष्ट्रीय एजेंसियां भी शामिल हैं।
प्रताप बाजवा की केस में संलिप्तता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अकालियों से समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह 16 साल से अकालियों से लड़ते आ रहे हैं।
उनके कोर्ट केस भी खत्म होने की कगार पर हैं, फैसला उनके हक में होने वाला है। वह किस बात के लिए अकालियों से समझौता करेंगे। कांग्रेस में विरोध और इस्तीफों पर उन्होंने कहा कि यूथ के साथ अनुभव जरूरी है।
जगमोहन कंग को उपप्रधान से महासचिव बना दिया गया। चौधरी जगजीत, चौधरी संतोख, अमरजीत समरा जैसे नेताओं को नजरंदाज किया गया, जो गलत है। ऐसे पदाधिकारी बनाए गए, जिन्हें वह तक नहीं पहचानते।
सबको नुकसान करेगी आम आदमी पार्टी
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को काफी समर्थन मिल रहा है। जो लोग राज्य सरकार, पुलिस, प्रॉपर्टी टैक्स आदि से नाराज हैं, वे आप से जुड़ रहे हैं। पटियाला में 70 हजार फार्म आए थे, जिनमें से 22 हजार भरे जा चुकेहैं। एंटी एस्टैबलिशमेंट फीलिंग के चलते लोग जुड़ रहे हैं। आप चुनाव में सभी को डैमेज करेगी। यह कहना मुश्किल है कि किसे ज्यादा करेगी।