फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress President Navjot Sidhu Comments on Captain Amarinder Singh in Sultanpur Lodhi

नवजोत सिद्धू का कैप्टन पर हमला: सुल्तानपुर लोधी में बोले-बाबा नानक ने राजे-राणे मिटा दिए

Sat, 18 Dec 2021 07:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 07:15 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पालिटिकल टूरिस्ट और इश्तिहारी मुख्यमंत्री बताया। सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को सुखबीर बादल से भी बड़ा गप्पी करार दिया।

विज्ञापन
Punjab Congress President Navjot Sidhu Comments on Captain Amarinder Singh in Sultanpur Lodhi
सुल्तानपुर लोधी में रैली को संबोधित करते नवजोत सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन ने मुझे घर बैठाया था। मुझे कहा था कि सिद्धू के लिए मेरे दरवाजे बंद हैं। आज बाबा नानक ने राजे-राणे सब मिटा दिए। किसी ने नहीं सोचा था कि कैप्टन को कोई हटा सकता है, लेकिन अब कैप्टन को ही घर बैठा दिया। वह आज मेयर बचाते फिर रहे हैं। कैप्टन अब दिल्ली जाकर मोदी के तलवे चाट रहे हैं। सिद्धू ने पूरी तल्खी दिखाते हुए कहा कि वह पहले भी नाचते थे और अब भी नाच रहे हैं। सिद्धू शनिवार को सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस विधायक नवतेज चीमा के हक में दाना मंडी में आयोजित रैली को संबोधित करने आए हुए थे।

विज्ञापन

केजरीवाल को बताया पॉलिटिकल टूरिस्ट

नवजोत सिद्धू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पालिटिकल टूरिस्ट और इश्तिहारी मुख्यमंत्री बताया। सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल तो कंप्यूटर पर बैठकर लड़ाई लड़ता है, उसे पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता। वह तो सवा लाख करोड़ की घोषणाएं कर गया, लेकिन यह सब आएगा कहां से, यह उसे पता ही नहीं है। सिद्धू ने कहा कि पिछली बार भी 2017 में वह 100 सीटों का दावा कर रहे थे। पूरा पंजाब केजरीवाल के साथ होने का दावा किया जा रहा था लेकिन अंत में क्या हुआ, सबको पता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में झाड़ू अब भी बिखरा हुआ है। सिद्धू ने फिर सवाल उठाया कि केजरीवाल की कैबिनेट में कोई महिला मंत्री क्यों नहीं है? केजरी ने दिल्ली में किसी महिला को 1000 रुपये क्यों नहीं दिया। सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को सुखबीर बादल से भी बड़ा गप्पी करार दिया।

विज्ञापन

सुखबीर तो गप्पी है, उसके सुखविलास में स्कूल खोलेंगे

सुल्तानपुर लोधी में नवजोत सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल गुरु के दोषी हैं। चाहे उन्हें दूसरी जगह से सजा न मिले लेकिन जनता की कचहरी जरूर सजा देकर इंसाफ करेगी। सिद्धू ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो सुखबीर बादल के सुखविलास होटल में स्कूल खोलेंगे। सिद्धू ने यह भी कहा कि अगर उनके हाथ में ताकत होती तो बिक्रम सिंह मजीठिया को उलटा लटकाकर पटे मार रहे होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब मॉडल की दिखाई झलक

नवजोत सिद्धू ने रैली में पंजाब मॉडल की झलक दिखाते हुए कहा काम हो न हो, पांच एकड़ से कम जमीन वाले छोटे किसान को 400 रुपये सम्मान भत्ता और मजदूर को 350 रुपये इज्जत की रोटी खाने के लिए रोज दिए जाएंगे, यह नवजोत सिद्धू की गारंटी नहीं, वचन है। सरकार आने पर हर हाल में इसे लागू करेंगे।

नवतेज चीमा की उम्मीदवारी पर लगाई मोहर

सुल्तानपुर लोधी में नवजोत सिद्धू ने एक विशाल रैली में एक तीर से कई निशाने किए। जहां सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत के बेटे की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए मांगी जा रही टिकट की मांग को अप्रत्यक्ष रूप में यह कह कर खारिज कर दिया कि  वह सुल्तानपुर लोधी में नवतेज चीमा के साथ चट्टान की तरह खड़े है और वह उनकी बायीं बाजू है और किसी भी सूरत में वह उसे सुल्तानपुर लोधी से हिलने नहीं देंगे और माफिया राज का नाश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नवतेज  चीमा को उनके (जनता के ) सुपुर्द कर रहे हैं जिसे जिताना उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि नवतेज चीमा को कई दबाने में लगे है पर एक पंजाबी गाने की तरह बोले,  उह दबदा कित्थे आ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed