फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress president Amarinder Singh Raja Warring targets on AAP Government

Bathinda: सरकार पर भड़के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, कहा-मान और पुलिस की नालायकी के कारण हो रही हत्याएं

Sat, 04 Nov 2023 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव के समय याद आ जाता है कि पंजाब में हालात खराब हैं लेकिन उन्होंने कभी पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कदम नहीं उठाए। आज के मौजूदा माहौल को लेकर पंजाब का हर व्यापारी डर में है। पंजाब सरकार को कानून व्यवस्था के मामले पर गंभीर होकर उचित कदम उठाने पडे़ंगे। 

विज्ञापन
Punjab Congress president Amarinder Singh Raja Warring targets on AAP Government
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शनिवार को माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के गृह मंत्री एवं पंजाब पुलिस की नालायकी के कारण हर रोज राज्य में हत्याएं हो रही हैं।  

विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि वे आज पीड़ित परिवार के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। परिवार ने उन्हें बताया कि पुलिस ने अभी तक उनको हत्या का मुख्य कारण भी नहीं बताया है। उनकी जान भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए आप सरकार को चुना था लेकिन राज्य सरकार के कामों से नाखुश लोगों को बदलाव कहीं नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: बठिंडा में किसानों ने सरकारी अधिकारी से जलवाई पराली, गुस्साए सीएम मान बोले-पर्चा दर्ज होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मूसेवाला से लेकर आम लोगों तक की हत्याएं की जा चुकी हैं, लेकिन सरकार और पुलिस उक्त घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के लोगों ने वोट देकर चुना है न कि दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम बनाया है। मुख्यमंत्री सरकार चलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। 


कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव के समय याद आ जाता है कि पंजाब में हालात खराब हैं लेकिन उन्होंने कभी पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेअंत सिंह सरकार ने बड़ी मुश्किल से पंजाब को बुरे दौर से निकाला था लेकिन अब फिर साजिश के तहत पंजाब को बुरे दौर में धकेला जा रही है। 

पंजाब का हर व्यापारी डर के माहौल में 
वड़िंग ने कहा कि आज के मौजूदा माहौल को लेकर पंजाब का हर व्यापारी डर में है। पंजाब सरकार को कानून व्यवस्था के मामले पर गंभीर होकर उचित कदम उठाने पडे़ंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी किसान पराली को आग ना लगाए। किसानों द्वारा जबरदस्ती एक अधिकारी से पराली को आग लगवाए जाने के मामले पर राजा वड़िंग ने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो वो गलत है। वड़िंग ने कहा कि जबरदस्ती आग लगवाना तो गुंडागर्दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पराली संबंधी उचित कदम उठाने चाहिए लेकिन सरकार तो सिर्फ विज्ञापन देकर अपना पल्ला झाड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed