फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of stubble Burning in punjab, cm bhagwant mann reacts

Punjab News: बठिंडा में अधिकारियों को बंधक बना जबरदस्ती जलवाई पराली, सीएम के आदेश पर 12 किसानों पर केस दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, बठिंडा/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, बठिंडा/चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 10:46 AM IST
सार

बठिंडा में किसानों को रोकने गए एक सरकारी अधिकारी से ही किसानों ने पराली जलवाई। इसका वीडियो भी बनाया गया जो वायरल हो गया। इस मामले में सीएम भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Video of stubble Burning in punjab, cm bhagwant mann reacts
सरकारी अधिकारी से पराली जलवाते किसान। - फोटो : twitter

विस्तार

बठिंडा के गांव बुर्ज महमा में शनिवार को किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों को किसानों ने बंधक बना लिया और उनके हाथ पकड़कर जबरदस्ती पराली को आग लगवा दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में आया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बठिंडा के डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसएसपी ने वीडियो से किसानों की पहचान कर भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता राम सिंह समेत 12 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शनिवार को जिला प्रशासन की एक टीम गांव बुर्ज महमा पहुंची थी। जैसे ही अधिकारी गांव पहुंचे, वहां भाकियू सिद्धूपुर के नेता राम सिंह और अन्य किसानों ने अधिकारियों को घेर लिया और विरोध करने लगे। अधिकारी कहते रहे कि आप ऐसा मत करो। सरकार व जिला प्रशासन के नियमों का पालन करो, पराली को आग न लगाओ लेकिन किसानों ने उनकी एक न सुनी और जबरदस्ती माचिस हाथ में पकड़वाकर पराली को आग लगवा दी। इतना ही नहीं किसानों ने कहा कि जब भी कोई अधिकारी उनके गांव में आएगा तो वह ऐसे ही उससे पराली जलवाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपी किसानों के हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि भाकियू सिद्धपुर के नेता राम सिंह समेत 12 किसानों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इन किसानों के हथियारों के लाइसेंस रद्द करने के लिए डीसी को लिखा जाएगा।

हम गुरु के दर्जे को बर्बाद कर बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन खत्म कर रहे: मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार पर्यावरण दूषित करके बच्चों की अनमोल जिंदगी से खेलने की इजाजत नहीं देगी। इससे पहले सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पराली न जलाने संबंधी पोस्ट डालकर लिखा... यह कौन से रास्ते पर चल पड़े, पंजाबियो...। सरकारी कर्मचारी पराली न जलाने का संदेश लेकर गया लेकिन उससे ही आग लगवा दी। हवा को गुरु साहिब जी ने गुरु का दर्जा दिया है। हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने लग पड़े हैं। पर्चा दर्ज होने लगा है।

205 किसानों पर लगाया जुर्माना

पंजाब कृषि विभाग ने फरीदकोट के वाडा दारका गांव में पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को फरीदकोट के वाड़ा दारका गांव में किसानों ने पराली जलाई। सूचना मिलने पर पंजाब कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। मोगा में कृषि विभाग के अधिकारी जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि जिले में 321 किसान पराली जलाने में शामिल पाए गए हैं। इनमें से 205 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।

नहीं दर्ज होने देंगे पर्चे

किसान जत्थेबंदियों ने शनिवार शाम को चेतावनी दी है कि अगर एक भी किसान पर पर्चा दर्ज हुआ तो संघर्ष किया जाएगा। किसी भी किसान पर केस दर्ज होने की कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed