{"_id":"616700518755ae3b1b6892de","slug":"punjab-chief-minister-charanjit-channi-visits-house-of-a-common-man-in-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम का नया अंदाज: अचानक पहुंचे एक आम आदमी के घर, 25 मिनट रुके, स्टील के गिलास में पी चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम का नया अंदाज: अचानक पहुंचे एक आम आदमी के घर, 25 मिनट रुके, स्टील के गिलास में पी चाय
Wed, 13 Oct 2021 09:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:21 PM IST
सार
बुधवार को मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैलीपैड से शहीद के घर जाते हुए अचानक एक घर में चले गए और वहां जाकर गोगी कुमार के परिवार के पूछा कि आप मुझे जानते हो।
विज्ञापन
रोपड़ में एक घर में चाय पीते सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद को हमेशा आम आदमी बताते आए हैं। इसकी एक झलक बुधवार को फिर दिखी। बुधवार को आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक गज्जण सिंह के घर जाते समय चन्नी गांव पचरंडा में एक आम व्यक्ति के घर चले गए। इस दौरान घर के लोग उन्हें देख कर हैरान रह गए। इस घर में मुख्यमंत्री 25 मिनट तक रुके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब में सियासत गर्म: केंद्र ने बढ़ाया बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र, सुनील जाखड़ ने सीएम पर दागे सवाल
विज्ञापन
बुधवार को मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैलीपैड से शहीद के घर जाते हुए अचानक एक घर में चले गए और वहां जाकर गोगी कुमार के परिवार के पूछा कि आप मुझे जानते हो। इस पर गोगी कुमार ने कहा कि हां, आप मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोगी कुमार के परिवार से कहा कि आप मुझे चाय पिलाएंगे, मैं आपके घर चाय पीने आया हूं।
विज्ञापन
गोगी कुमार के परिवार ने तुरंत चाय बनाई और स्टील के गिलास में सीएम को चाय दी। चन्नी ने परिवार के बच्चों से भी बात की और गोगी कुमार से पूछा कि आप क्या काम करते हैं। इस दौरान चन्नी ने परिवार की बेटी आंचल को दो हजार रुपये शगुन के तौर पर भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी बेटी के लिए उनका प्यार और आशीर्वाद है।
यह भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी: सुरक्षा की मांग पर रिश्ते की वैधता को देखना आवश्यक नहीं
सीएम चरणजीत चन्नी ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद हुए ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव पचरंडा के सैनिक गज्जण सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चन्नी ने शहीद की मृतक देह को कंधा भी दिया। उन्होंने शहीद को फूलमाला भेंट की। शहीद की चिता को मुखाग्नि देते समय मुख्यमंत्री चन्नी की आंखें भी नम हो गईं।