Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alert for dense fog in Punjab for three days Nighttime temperatures to drop

पंजाब में तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट: रात के पारे में आएगी दो डिग्री तक की गिरावट, बारिश की संभावना नहीं

Fri, 20 Nov 2026 08:14 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 08:14 AM IST
सार

पंजाब में अब सर्दी मार करेगी। अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Alert for dense fog in Punjab for three days Nighttime temperatures to drop
पंजाब में काेहरे का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही कोहरे का दायरा भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज से 22 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। 21 नवंबर को कोहरे का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दिन इन जिलों के अलावा मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी घना कोहरा छाने का अनुमान है। 22 नवंबर को भी इन क्षेत्रों में कोहरे का असर बना रह सकता है। इसके बाद 23 नवंबर से मौसम में सुधार के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 नवंबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर और लुधियाना का अधिकतम तापमान 26.8-26.8 डिग्री, पटियाला का 28.4, पठानकोट का 24.8 और फरीदकोट का 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान अमृतसर में 9.8, लुधियाना में 8.2, पटियाला में 9.3, पठानकोट में 9.4 और बठिंडा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed