{"_id":"3bc16ce0762cb5751550dbf7e12719f3","slug":"punjab-bjp-president-kamal-sharma-narendra-modi-bjp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों में चला मोदी का जादू: कमल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार राज्यों में चला मोदी का जादू: कमल शर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Dec 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत को पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि इन चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जादू साफ दिखा है। भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। पार्टी वर्कर ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए और लड्डुओं से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
भाजपा मुख्यालय में शर्मा ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता जैसे व्यर्थ के मुद्दों पर कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, परंतु भाजपा ने देश में फैले भ्रष्टाचार, बढ़ी महंगाई, कम होती विकास दर जैसे आम आदमी से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखा।
जनता ने भाजपा की नीतियों को प्राथमिकता दी है। शर्मा ने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव की तस्वीर भी साफ हो गई है और स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि देश की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग हो चुकी है। वह बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाएगी। शर्मा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी केवल पराजित नहीं बल्कि पूरी तरह ध्वस्त हुई है।
अब कांग्रेस को अपनी जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बलरामजी दास टंडन, अजय जमवाल, विनीत जोशी आदि मौजूद थे।