{"_id":"a8e473cf700b164be10e5ecc43c153d4","slug":"punjab-amritsar-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग मामले में बच्चों की कसम खाने को तैयार : मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग मामले में बच्चों की कसम खाने को तैयार : मजीठिया
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग तस्कर के आरोपी जगदीश सिंह भोला की ओर से कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग माफिया के मुख्य सरगना होने के लगाए आरोपों और इसके विरोध में शुरू हुई रैलियां प्रदर्शनों के अभियान के बाद मजीठिया में अपने चुप्पी तोड़ दी है।
कस्बा जंडियाला गुरु में सड़कों को चौड़ा करने के 18 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के वक्त मजीठिया ने कहा कि भोला ड्रग तस्करी में उनकी किसी भी तरह की कोई शामूलियत नहीं है। इस मामले में अगर कोई जांच होती है तो वे पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
मजीठिया ने कहा कि वे इस मामले को लेकर सचाई बताने के साथ-साथ अपने बच्चों की कसम खाने को भी तैयार हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस मामले को उनके साथ जोड़ कर जानबूझ कर उछाल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सिखों के धार्मिक स्थान श्री अकाल तख्त साहिब को सेना के हमले से तोड़ गिराने का काम किया है उसी कांग्रेस के नेता उनसे श्री अकाल तख्त साहिब पर जा कर कसम खाने के लिए कह रहे हैं। फिर भी वे इस मामले में वाहेगुरु के सामने कसम खाने के लिए तैयार हैं।