{"_id":"61bd64755e26af37a36a7a20","slug":"protest-for-regularisation-of-jobs-for-contract-employees-in-khanna-at-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित नौकरी की मांग: सर्द रात में पंजाब में हाईवे पर डटे ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य, जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित नौकरी की मांग: सर्द रात में पंजाब में हाईवे पर डटे ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य, जाम से लोग परेशान
Sat, 18 Dec 2021 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:03 AM IST
सार
प्रदर्शन के कारण लगे जाम के बारे में डीएसपी राजन परमिंदर सिंह मल्ही ने कहा कि ट्रैफिक सुचारू रूप से चले इसके लिए ट्रैफिक को अलग-अलग जगहों पर डायवर्ट किया गया। हालांकि लोग काफी परेशान रहे और लंबी दूरी की यात्रा करके अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
पंजाब में प्रदर्शन कर रहे ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्य।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को दिल्ली-अमृतसर राजमार्ग पर खन्ना शहर (पंजाब) के पास प्रदर्शन शुरू किया था, जो रात में भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी विभिन्न सरकारी विभागों में अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नौकरियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। विरोध कर रहे कर्मचारी अपने परिवार सहित सड़कों पर ही सोए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर तले ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को खन्ना में स्थायी रोजगार की मांग को लेकर अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को दोनों तरफ से जाम कर सरकार के खिलाफ धरना शुरू किया था। प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। धरने की अगुवाई कर रहे वरिंदर सिंह मोमी ने बताया कि हाईवे के ऊपर धरना शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ था। धरने में शामिल जगरूप सिंह, शेर सिंह खन्ना, गुरविंदर सिंह, शेर सिंह, बलिहार सिंह, वरिंदर सिंह, महिंदर सिंह ने बताया कि बार-बार रिमाइंडर देने पर भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया मजबूरन हमें यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
जाम के कारण लोगों को आ रही समस्या पर मोमी ने कहा कि अगर सीएम बैठकें कर समस्या का हल कर देते तो आज यह जाम नहीं लगता। राहगीरों को होने वाली असुविधा के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 11 नवंबर को पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ कॉन्ट्रैक्ट लॉ 2021 पारित किया है। यह सार्वजनिक सेवा संस्थानों के व्यावसायीकरण/निजीकरण को बढ़ावा देता है जबकि ठेका कर्मचारी कर्मचारियों के खिलाफ हैं। नेताओं ने मांग की कि सरकार बातचीत कर मांगों का तत्काल समाधान करे।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 19 दिसंबर को बठिंडा में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्रियों और विधायकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (एकतां-उगराहां) के नेता सौदागर सिंह घुदानी और गुरदेव सिंह ने ठेका मजदूरों का समर्थन करते हुए पंजाब सरकार से फौरन कार्रवाई करने की अपील की।