फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   police, against, dharna, transport, union

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठी ट्रांसपोर्ट यूनियन

Mon, 27 Jan 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला, धुरी/संगरूर
अमर उजाला, धुरी/संगरूर Updated Mon, 27 Jan 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
police, against, dharna, transport, union
टैंपो यूनियन के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए मामले के विरोध में शहर के ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ संगरूर बाईपास पर यातायात बाधित करके नारेबाजी की। धरनाकारियों ने मांग की कि पुलिस दर्ज किए मामले को तुरंत वापस ले।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक थाना सदर पुलिस ने स्थानीय टैंपो यूनियन के अध्यक्ष सेवक सिंह निवासी धूरी के खिलाफ पुलिस ड्यूटी में विघ्न डालने के तहत मामला दर्ज किया था। जिससे नाराज न्यू जनता, जनता टैंपो यूनियन, गुरु नानक सूमो यूनियन, शहीद भगत सिंह ट्रांसपोर्ट और डीडीएल ट्रांसपोर्ट ने सांझे तौर पर पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ रोष धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किए मामले को तुरंत वापस लेने की मांग रखी।
विज्ञापन



इस मौके पर न्यू जनता टैंपो यूनियन के प्रधान जगतार सिंह, राजिंदर सिंह, जरनैल सिंह, अनवर भसोड़ और ज्ञान सिंह ने कहा कि जब उनका साथी सेवक सिंह भोला एक चालान कटने के मामले में सदर पुलिस के सहायक थानेदार से मिलने के लिए गया तो उसकी बात सुनने के बजाय उसके खिलाफ दुर्व्यवहार का झूठा मामला दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर पहुंचे डीएसपी एएस औलख द्वारा इंसाफ का भरोसा दिलाए जाने के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान करते हुए डॉ. अनवर भसोड़ ने कहा कि यदि दो दिन में भोला सिंह के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे पंजाब स्तर पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed