{"_id":"5bce40a3691c7f6da468fe02fd4df306","slug":"petition-against-akali-leaders-punjab-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता के खिलाफ याचिका, पंजाब को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेता के खिलाफ याचिका, पंजाब को नोटिस
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बरनाला के अकाली नेता हेमराज गर्ग के खिलाफ दाखिल याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि बरनाला के पार्षद एवं शिअद नेता गर्ग के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जयपाल पर आधारित बेंच ने पंजाब सरकार और एसएसपी बरनाला को नोटिस जारी कर दिया।
आरटीआई एक्टिविस्ट तरसेम जिंदल ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि 17 सितंबर को पुलिस ने गर्ग फूड इंडस्ट्रीज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसमें हेमराज गर्ग की साझेदारी है। पंजाब मार्केट फेड की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ। पैडी की 17220 बोरियों में गड़बड़झाले को लेकर यह मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा याची ने प्रतिवादी पर 6 अगस्त 2013 को हमला करवाने का आरोप भी लगाया है।