Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   person had a heart attack sujanpur MLA Naresh saved life by giving CPR

सराहनीय काम: श्मशान घाट में चिता को अग्नि देने आए व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, विधायक नरेश ने CPR दे बचाई जिंदगी

Mon, 03 Mar 2025 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट (पंजाब)
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 10:29 AM IST
सार

एक बुजुर्ग सुजानपुर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में आया था। इसी दाैरान उसे हार्ट अटैक आ गया। विधायक नरेश पुरी ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
person had a heart attack sujanpur MLA Naresh saved life by giving CPR
व्यक्ति को सीपीआर देते विधायक - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर विधायक नरेश पुरी ने तत्परता दिखाते हुए एक जिंदगी को बचा लिया। जिस व्यक्ति की विधायक ने जिंदगी बचाई, वह खुद किसी की चिता को अग्नि देने के लिए अन्य लोगों के साथ सुजानपुर के शमशान घाट आया हुआ था। 
विज्ञापन


अचानक उसे हार्ट अटैक पड़ गया जिसके बाद पूरे शमशान घाट में अफरा तफरी मच गई। इतने में विधायक नरेश पुरी भी वहां आए और उन्होंने मरीज की स्थिति को देखते हुए सीपीआर देनी शुरू कर दी। इसी दाैरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन




विधायक नरेश पुरी ने कहा कि उन्हें जैसे ही 70 वर्षीय बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने का शोर सुना तो वह तुरंत उसके पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह बाकी लोगों से कह रहे थे कि मरीज को सीपीआर दीजिए क्योंकि ऐसे समय में सीपीआर एक रामबाण इलाज है लेकिन, किसी को भी सीपीआर के बारे में पता नही था। इसके बाद वह खुद व्यक्ति को सीपीआर देने लगे। उन्होंने करीब 20 सेकंड तक व्यक्ति को सीपीआर दी और उसके बाद व्यक्ति को सांस आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग के परिवार सदस्य उसको तुरंत अस्पताल में लेकर चले गए। अभी बुजुर्ग व्यक्ति खतरे से बाहर है और वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। विधायक ने बताया कि उन्होंने ऐसी मुश्किल की घड़ी में मरीज को किस तरह की सहायता दी जाए यह सब यूट्यूब से सीखा है और उन्हें आज खुद पर गर्व भी महसूस हो रहा है कि एक कीमती जान को उन्होंने बचाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed