फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PAU, election, win, united, front, cycle

पीएयू चुनाव में सरपट दौड़ी यूनाइटेड फ्रंट की साइकिल

Sat, 11 Jan 2014 09:36 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 11 Jan 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
PAU, election, win, united, front, cycle
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) इंप्लाइज यूनियन के चुनाव में शनिवार को आए नतीजों ने सबको चौंका दिया। चुनाव में यूनाइटेड फ्रंट का साइकिल सरपट दौड़ा। मुंडी ग्रुप ने सभी 15 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


यूनाइटेड फ्रंट ग्रुप के साइकिल चुनाव चिन्ह पर लड़े सभी उम्मीदवारों ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की। नतीजा सुनते ही मुंडी ग्रुप के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल की थाप पर सभी समर्थक खूब झूमे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और भगवान का शुक्रिया अदा किया। प्रधान पद पर खड़े हरबंस सिंह मुंडी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बलदेव सिंह वालिया को 148 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन



शनिवार सुबह चुनाव कमेटी की अध्यक्षता में वोटों की गिनती शुरू की गई। गिनती करने से पहले सभी लोगों को हॉल से बाहर कर दिया गया। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद जैसे ही चुनाव के नतीजे आए तो सभी हैरत रह गए। मुंडी ग्रुप के प्रधान पद के उम्मीदवार पर पहले हरबंस सिंह मुंडी ने जीत दर्ज की और उसके बाद एक-एक कर उनके सभी साथियों ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नतीजा सुनने के बाद किया भगवान का शुक्रिया

चुनाव का नतीजा जैसे ही आया तो मुंडी ग्रुप के सदस्यों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डालना शुरू कर दिया। वहां पर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने के बाद हरबंस सिंह मुंडी अपने सभी साथियों और समर्थकों के साथ पीएयू स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे। माथा टेकने के बाद मुंडी ने वाहेगुरु का शुक्रिया किया। इस दौरान मुंडी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि मुलाजिमों के जो काम पेंडिंग पड़े हैं, वह उन्हें पूरा करवाएंगे।


कौन उम्मीदवार कितने वोटों से जीता
अध्यक्ष पद के उम्मीवादर हरबंस सिंह मुंडी-148
सीनियर वाइस प्रेसीडेंट लखविंदर सिंह संधू-66 वोट
सीनियर वाइस प्रेसीडेंट चरणजीत सिंह सेखों-43 वोट
वाइस प्रेसीडेंट मंदीप पाल सिंह सेखों-138 वोट
वाइस प्रेसीडेंट सरबजीत सिंह-126 वोट
महासचिव कश्मीर सिंह-119 वोट
ट्रेजरार प्रवीण बंदा-109 वोट
सचिव अजीत सिंह सोनी-80 वोट
सचिव बिक्कर सिंह-159 वोट
ज्वाइंट ट्रेजरार यादविंदर पाल सिंह-128 वोट
ज्वाइंट ट्रेजरार हरजीत सिंह-115 वोट
आर्गेनाइजिंग सचिव दलजीत सिंह-164 वोट
आर्गेनाइजिंग सचिव मोहनजीत सिंह-102 वोट
प्रोपेगंडा सेक्रेटरी गुरशरण सिंह-106 वोट
प्रोपेगंडा सेक्रेटरी अवतार सिंह गुरम-150 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed