फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Student And workers jamed nation highway in patiala

पटियाला में विद्यार्थियों और मुलाजिमों ने जाम किया नेशनल हाईवे

Thu, 04 Mar 2021 10:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Student And workers jamed nation highway in patiala
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की बिगड़ती वित्तीय हालत को लेकर विद्यार्थियों और मुलाजिम जत्थेबंदियों ने वीरवार को यूनिवर्सिटी के पास नेशनल हाईवे जाम कर धरना दिया। इसके बाद शाम चार बजे ओमेक्स माल से लेकर मोती महल के नजदीक वाईपीएस चौक तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के लिए सरकार द्वारा करीब 300 करोड़ की ग्रांट जारी करने की मांग की। साथ ही कहा सरकार के उदासीन रवैये के कारण यूनिवर्सिटी की हालत बिगड़ गई है। अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र नेता संदीप कौर, रशपिंदर, नेहा और गुरजीत गिल ने कहा कि पीयू पर इस समय करीब 150 करोड़ का कर्जा है। सरकार यूनिवर्सिटी को कर्जे से बाहर निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है और न ही ग्रांट जारी कर रही है। इस कारण मुलाजिमों और अध्यापकों को तनख्वाह भी नहीं मिल पा रही है। इससे मुलाजिमों की हालत और भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed