{"_id":"6aaa15fe6395490b73041ec6","slug":"ed-raids-in-patiala-and-mohali-teams-examined-documents-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला-मोहाली में ईडी की रेड: मोहाली में कारोबारी के घर टीम ने दी दबिश, आईपीएस अधिकारी से कनेक्शन का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला-मोहाली में ईडी की रेड: मोहाली में कारोबारी के घर टीम ने दी दबिश, आईपीएस अधिकारी से कनेक्शन का दावा
Wed, 16 Sep 2026 11:12 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:12 AM IST
सार
मोहाली में आईटी सिटी सेक्टर-82ए में एक कारोबारी के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने कोठी नंबर 2010 में तलाशी ली।
विज्ञापन
मोहाली में ईडी की रेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
ईडी ने बुधवार सुबह पटियाला और मोहाली में इमिग्रेशन कंपनियों पर रेड की। सूचना के अनुसार, रेड देर रात से चल रही है।
मोहाली में आईटी सिटी सेक्टर-82ए में एक कारोबारी के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने कोठी नंबर 2010 में तलाशी ली। इस कार्रवाई का जिक्र शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से किया है।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई को पंजाब के एक आईपीएस अधिकारी से कथित तौर पर जुड़ा बताया है। मजीठिया की पोस्ट के अनुसार ईडी की तलाशी पटियाला, मोहाली और डेराबस्सी सहित कई स्थानों पर किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई किन मामलों से संबंधित है और जांच के दायरे में कौन-कौन लोग हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।