{"_id":"6aae780c21e7cd9140006945","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-welcomed-in-basantpura-patiala-news-c-78-1-spkl1046-100772-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बसंतपुरा में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बसंतपुरा में स्वागत
Sat, 19 Sep 2026 05:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शनिवार को बसंतपुरा क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्त पंजाब के अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक धवन, आशीष सिंधी और आरपी अरोड़ा ने किया। मुख्यमंत्री ने आशीष सिंधी और आरपी अरोड़ा के स्वागत प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती है। रेखा गुप्ता ने नशे के विरुद्ध इस जनसंकल्प को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के हर वर्ग से एकजुट होने को कहा। कार्यक्रम में राजेश कुमार, अमित कुमार मितु और रिबु सहित कई गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।