फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Stubble burnt in 1898 places in single day in Punjab, two years record broken

धरे रह गए दावे: पंजाब में एक दिन में 1898 जगह जली पराली, दो साल का रिकार्ड टूटा, अब तक 30 फीसदी की वृद्धि

Sun, 30 Oct 2022 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 10:10 AM IST
सार

दिवाली के दिन से पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 24 अक्तूबर को जहां दिवाली के दिन पराली जलाने के 1019 मामले सामने आए, तो 25 अक्तूबर को 181 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Stubble burnt in 1898 places in single day in Punjab, two years record broken
पराली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के दावों के विपरीत 29 अक्तूबर को प्रदेश में एक ही दिन में पराली जलाने के 1898 मामले सामने आए, जिसने पिछले दो सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। यही नहीं 15 सितंबर से लेकर शनिवार (29 अक्तूबर) तक पंजाब में पराली जलाने के कुल मामलों ने भी पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल जहां 15 सितंबर से लेकर 29 अक्तूबर तक पंजाब में पराली जलाने के 8856 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक कुल 12112 मामले सामने आ गए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा हैं। खास तौर से दिवाली के दिन से पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। माहिरों के मुताबिक धान की कटाई में तेजी के साथ पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में 29 अक्तूबर के दिन ही पराली जलाने के 1541, तो साल 2021 में 1353 मामले सामने आए थे। जबकि इस साल 2022 में पिछले दो सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए 29 अक्तूबर यानी शनिवार को पंजाब में पराली जलाने के 1898 मामले सामने आए। इनमें सबसे अधिक 286 मामले संगरूर जिले में सामने आए, जबकि दूसरे नंबर पर 268 मामलों के साथ पटियाला जिला रहा और वहीं तरनतारन में 192, फिरोजपुर में 104, लुधियाना में 105, बठिंडा में 108, बरनाला में 109, जालंधर व कपूरथला में 99-99 पराली जलाने के मामले पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के दिन से पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 24 अक्तूबर को जहां दिवाली के दिन पराली जलाने के 1019 मामले सामने आए, तो 25 अक्तूबर को 181, 26 अक्तूबर को 1238, 27 अक्तूबर को 1111, 28 अक्तूबर को 2067 पराली जलाने के मामले सामने आए थे।      


2022 में 15 सितंबर से 29 अक्तूबर तक पराली जलाने में टाप जिले 
जिले का नाम              पराली जलाने के मामले

तरनतारन                          2188
पटियाला                          1327
अमृतसर                          1296
संगरूर                            1046

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी के साथ प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। यहां गौरतलब है कि 200 से ऊपर का एक्यूआई रहने पर इसे खराब श्रेणी में माना जाता है।  

शहर का नाम                 प्रदूषण का स्तर
अमृतसर                          217
पटियाला                         205
जालंधर                          219
खन्ना                            193

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed