फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab shivers under severe cold Dense fog light rain alert issued from today

पंजाब में कोहरा: जालंधर में ट्रैक्टर से टकराई बुलेट, युवक की मौत; हलवारा में बेकाबू ट्रक झुग्गी में घुसा

Sat, 20 Dec 2025 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 01:26 PM IST
सार

माैसम विभाग ने आज पंजाब में कई जगहों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। होशियारपुर, लुधियाना और अमृतसर में कोहरे से दृश्यता काफी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Punjab shivers under severe cold Dense fog light rain alert issued from today
लुधियाना में घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को बेहद घना कोहरा पड़ा, जिससे अमृतसर में दृश्यता शून्य, पटियाला में 10 मीटर और लुधियाना में 50 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद रात को भी घना कोहरा पड़ा। 

विज्ञापन


कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिनों के लिए पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूथला, होशियारपुर जिले शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


विजिबिलिटी शून्य होने के कारण राज्य के विभिन्न इलाकों में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा रही है और कई गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। गांव पतारा के अड्डे पर भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय रिहाण बंगड़, निवासी गांव बोलीना दोआबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जय संधू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना पतारा के एएसआई जीवन कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रिहाण बंगड़ अपने दोस्त जय संधू को बुलेट मोटरसाइकिल पर गांव पतारा छोड़ने जा रहा था। जब वे पतारा अड्डे के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे पंक्चर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली घने कोहरे के कारण दिखाई नहीं दी और मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिहाण बंगड़ को मृत घोषित कर दिया। एएसआई जीवन शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता प्रवीण कुमार के बयान पर कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब में 4.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ होशियारपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, लुधियाना का 10.6 डिग्री, पटियाला का 9.6 डिग्री, पठानकोट का 8.7 डिग्री, बठिंडा का 5.2 डिग्री, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 5.2 डिग्री और फरीदकोट का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अमृतसर व लुधियाना का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 24 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.2 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.5 डिग्री, फरीदकोट का 21.5 डिग्री, गुरदासपुर का 20.0 डिग्री, होशियारपुर का 18.8 डिग्री व मोहाली का 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।

हलवारा में बेकाबू ट्रक सड़क किनारे झुग्गियों में घुसा, बाल बाल बचा परिवार

रायकोट के बरनाला चौक में धुंध में बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी झुग्गियों में घुस गया। समय रहते परिवार ने भाग कर अपनी जान बचा ली। थाना सिटी रायकोट के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और ना ही किसी के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे बरनाला की तरफ से ट्रक लुधियाना जा रहा था। रायकोट स्थित बरनाला चौक के पास घनी धुंध के कारण बेकाबू होकर ट्रक सड़क किनारे बनी झुग्गियों में घुस गया।



झुग्गी में रह रहे उत्तर प्रदेश के मजदूर परिवार के मुखिया होती लाल ने बताया कि घटना के वक्त वह पत्नी और बेटी के साथ सो रहा था। उनकी झुग्गी में ट्रक घुसने से इतनी जोर की आवाज हुई कि सभी डर के मारे इधर उधर दौड़ने लगे। गनीमत रही कि ट्रक उनसे कुछ दूरी पर रुक गया और सब की जान बच गई। होती लाल के अनुसार उनका घर का सारा जरूरी सामान चकनाचूर हो गया है। झुग्गी भी तबाह हो गई है और अब उनके पास इतने रुपये भी नहीं है कि कड़ाके की इस ठंड के मौसम में दोबारा झुग्गी बना सकें। होती लाल ने रायकोट प्रशासन, समाजसेवी जत्थेबंदियों और दानी लोगों से आर्थिक मदद मांगी है ताकि अपना रैन बसेरा दोबारा बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed