फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   seized from gas agency workers

गैस एजेंसी वर्करों से छीने 36 हजार रुपये

Mon, 18 May 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 18 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
सरहिंद की एक गैस एजेंसी पर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे तीन नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल एजेंसी के वर्करों से मारपीट की और उनसे 36 हजार रुपये की नगदी छीनकर ले गए।
विज्ञापन


 मारपीट का शिकार हुए लालजी यादव, वरिंदर यादव और रजिंदर माथुर ने बताया कि वह सरहिंद शहर के दुसहरा ग्राउंड में रणजीत गैस एजेंसी की गैस बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान श्मशानघाट की ओर से एक पल्सर बाइक पर तीन व्यक्ति आए जिन्होंने पीले कपड़े के साथ अपना मुंह ढका हुआ था।
विज्ञापन


इनमें से दो व्यक्ति उनके पास आए। एक व्यक्ति ने बाइक चालू रखी। दो लोगों ने लोहे की रॉड से उनके साथ मारपीट की। इस दौरान लाल जी और वरिंदर यादव जख्मी हो गए। लुटेरे जाते समय उनका पैसों वाला थैला छीन कर फरार हो गए जिस में 35 हजार 774 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। वे बाइक का नंबर नोट नहीं कर सके। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरों ने बाइक पर लगी नंबर प्लेट इस तरीके से मोड़ी हुई थी कि नंबर पढ़ा न जा सके। वर्करों ने एजेंसी मालिक को सूचित किया।


 डीएसपी (डी) करनशेर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घटना वाली जगह का जायजा लेने के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed