फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Nabha jail break case, terrorist mintu, produced in court, five accused were jailed, Patiala

नाभा जेल ब्रेक मामले में मिंटू समेत पांच आरोपी जेल गए

Tue, 27 Dec 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 27 Dec 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Nabha jail break case, terrorist mintu, produced in court, five accused were jailed, Patiala
नाभा जेल पटियाला - फोटो : फाइल फोटो
नाभा जेल ब्रेक मामले में खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू समेत पांच आरोपियों को पटियाला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने ज्यूडीशियल रिमांड पर 9 जनवरी तक जेल भेज दिया। पुलिस रिमांड खत्म हो जाने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन


नाभा कोतवाली पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को नाभा जेल ब्रेक मामले में आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू, यूपी के शामली से काबू किए गैंगस्टर पलविंदर सिंह पिंदा, जगतवीर, गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों, बिकर सिंह को पटियाला में ड्यूटी मेजिस्ट्रेट कमल वरिंदर की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों के पुलिस रिमांड की मांग की गई। कोर्ट ने दोनों पक्ष सुनने के बाद मिंटू समेत पांच आरोपियों को 9 जनवरी तक ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके साथ पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक मामले में कपूरथला जेल से दो कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अदालत से इजाजत भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है 27 नवंबर की सुबह 12 बजे के करीब हथियारबंद लोग चार कार में सवार होकर नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में घुसकर वहां से छह कैदियों को छुड़वाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। इस दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जेल से भागने वालों में मिंटू, गुरप्रीत शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed