{"_id":"5d03d25f8ebc3e61e90b93ca","slug":"15605315408-patiala-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा में दहेज को लेकर विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूस शरीर पर लगाई गर्म प्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाभा में दहेज को लेकर विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूस शरीर पर लगाई गर्म प्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाला। नजदीकी गांव नदामपुर की नाभा में ब्याही 23 साल की युवती को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में घायल हालत में भर्ती कराया गया है।
उसके माता-पिता ने दामाद पर आरोप लगाए कि उसने दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूस कर शरीर पर गर्म प्रेस लगाकर जलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में जांच कर रही थी।
मामले के जांच अधिकारी नाभा थाना कोतवाली से एएसआई नाजर सिंह ने बताया कि गांव नदामपुर की रहने वाली 23 साल की जसविंदर कौर की शादी करीब पांच महीने पहले नाभा के निवासी संजीव कुमार साथ हुई थी। लड़की के पिता राम दयाल और मां राजिंदर रानी ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की को दहेज की मांग को लेकर शादी के कुछ दिनों के बाद से ही परेशान किया जाने लगा था। करीब दो महीने पहले उनकी लड़की के साथ ससुरालियों की ओर से मारपीट भी की गई थी। जब मामला थाने पहुंचा, तो ससुराल परिवार के कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझौता करवा दिया था। अब फिर से वीरवार को उनकी लड़की के साथ पति संजीव कुमार ने मारपीट की। इसके साथ ही लड़की के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके शरीर पर गर्म प्रेस लगा दीं। गर्म प्रेस लगाने के बाद दामाद ने उनकी लड़की को कमरे में बंद कर दिया। कमरे के दो दरवाजे होने कारण एक दरवाजा खोल कर लड़की वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाई। लड़की भाग कर अपने माता-पिता के पास गांव नदामपुर पहुंची। उसे अब सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया लड़की की सास ने वीरवार दोपहर को उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बहू बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है।