{"_id":"108-30007","slug":"Patiala-30007-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों और हवालातियों से मोबाइल मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों और हवालातियों से मोबाइल मिले
Patiala
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। सेंट्रल जेल में दीवाली के मद्देनजर चलाए एक विशेष चेकिंग अभियान के तहत जेल में बंद नौ कैदियों और हवालातियों से काफी संख्या में मोबाइल बरामद हुए हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ त्रिपड़ी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
जेल सुपरिंटेंडेंट प्रेम कुमार ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में अकसर असामाजिक तत्व अपनी गतिविधियां बढ़ा देते हैं। जिस पर काबू पाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कैदी लखपत सिंह निवासी पुलिस लाइन पटियाला, हवालाती संदीप सिंह निवासी झनेड़ी थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर, कमलदीप कुमार निवासी मोरिंडा जिला रूपनगर, हवालाती रणदीप कुमार उर्फ विजय कुमार उर्फ टोपी निवासी गांव ढोपई जिला अमृतसर, कंवलजीत सिंह उर्फ सतपाल सिंह निवासी राजपुरा, संदीप कुमार निवासी नाभा, हवालाती विवेक चौधरी निवासी न्यू कैलाश नगर गली नंबर पांच नजदीक बस्ती जोधेवाल जिला लुधियाना, हवालाती नाइजीरियन बेन डेनिअन एलेक्स निवासी टाप फ्लोर मकान नंबर 60 फेस-दो मोहाली, नाइजीरियन आईके चुकस माइकल निवासी 116 फेज-तीन बी-1 मोहाली से नौ मोबाइल फोन और विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।