{"_id":"5ee8db6af94cc42baefc9ad03ac8bd73","slug":"p-rtc-bus-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी की एसी बस में आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरटीसी की एसी बस में आग
अमर उजाला, राजपुरा
Updated Wed, 30 Oct 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की एसी बस के इंजन में राजपुरा-जीरकपुर
विज्ञापन
रोड पर शाम तीन बजे अचानक आग लग गई।
ड्राइवर रणजीत की होशियारी से बस में सवार करीब 52 लोगों की जान बच गई। इंजन से धुआं निकलते देख ड्राइवर ने बस को रोककर सभी सवारियाें को नीचे उतार दिया।
बस के चालक ने बताया कि पीआरटीसी की बस चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही थी। राजपुरा में बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देखकर बस रोक सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया।
इसके बाद राजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इंजन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद यात्रियों को पीआरटीसी की दूसरी बस से रवाना किया गया। ड्राइवर का कहना है कि काफी समय से बस की सर्विस नहीं होने से इंजन में आग लगी।