फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Opposition protests against Lakhimpur Kheri incident in Punjab

पंजाब में प्रदर्शन: कांग्रेस, आप व शिअद ने फूंके पुतले, लखीमपुर खीरी घटना के खिलाफ दिखा उबाल

Tue, 05 Oct 2021 06:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 06:39 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी घटना के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को इन सभी दलों और किसान संगठनों ने पंजाब में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
Opposition protests against Lakhimpur Kheri incident in Punjab
पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में हुई वारदात के बाद विपक्षी दलों ने पुतला फूंककर दूसरे दिन भी केंद्र और यूपी सरकार का विरोध किया। पठानकोट में मंगलवार को आठ से अधिक स्थानों पर कांग्रेस, आप, अकाली दल, किसान संगठनों और यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाले, पुतले फूंके। शहर में दिनभर केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ नारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांधी चौक पर जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन अनिल दाराने ने समर्थकों सहित योगी सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने वाल्मीकि चौक में जिला अध्यक्ष कैप्टन सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक नारेबाजी की।
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी हलका भोआ की ओर से हलका इंचार्ज लाल चंद कटारु चक्क के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का सरना में पुतला फूंका गया। इसके अलावा, मार्केट कमेटी चेयरमैन भानू प्रताप ने समर्थकों सहित पंगोली चौक पर केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाल पुतला फूंका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तोषित महाजन के नेतृत्व में सुजानपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। यूथ अकाली दल जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह राणा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक में कैंडल मार्च निकाल हादसे में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा नंगलभूर, नरोट जैमल सिंह, तारागढ़, सुजानपुर,धार समेत कई स्थानों पर रोष प्रदर्शन किए गए।

जालंधर में आम आदमी पार्टी ने कई स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंके। नगर निगम चौक पर हुए प्रदर्शन में पार्टी के राज्य प्रवक्ता व डॉक्टर विंग के सह प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने लखीमपुर की वारदात को किसान आंदोलन के दबाने व किसानों को डराने की साजिश का हिस्सा बताया।


वहीं बठिंडा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने फायर बिग्रेड चौक पर यूपी की योगी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ देने की मांग उठाई। राजपुरा में घनौर के कांग्रेस नेताओं ने सोमवार रात मृतक किसानों को श्रद्धांजलि देकर कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed