{"_id":"5fd524ab8ebc3e3f760effc0","slug":"one-lakh-farmers-reached-delhi-in-two-thousand-vehicles-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से दो हजार वाहनों में एक लाख किसान पहुंचे दिल्ली, अब गुरदासपुर से जाएगा बड़ा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से दो हजार वाहनों में एक लाख किसान पहुंचे दिल्ली, अब गुरदासपुर से जाएगा बड़ा जत्था
Sun, 13 Dec 2020 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers tractors at Singhu border
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूबे से दो हजार वाहनों में एक लाख किसान दिल्ली पहुंचे हैं। उम्मीद से ज्यादा किसान जत्थे में शामिल हुए हैं। पंजाब से गए किसान दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर मोर्चा लगाएंगे। पंधेर ने कहा कि पंजाब से गया जत्था तीस किलोमीटर लंबा था।
विज्ञापन
इसमें लगभग दो हजार वाहन थे और लोगों की संख्या तकरीबन एक लाख थी। दिल्ली के बार्डर पर प्रतिदिन लोगों की संख्या कम नहीं, और बढ़ेगी। पंधेर ने कहा कि पंजाब में कई जगहों पर धरने चल रहे हैं, जंडियाला रेलवे स्टेशन पर धरना 80वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को गुरदासपुर से लगभग 25 हजार ग्रामीणों का जत्था दिल्ली रवाना होगा।
विज्ञापन
फिरोजपुर, तरनतारन, फाजिल्का व अमृतसर से जत्थे जो 11 दिसंबर को रवाना हुए थे, वो दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। कृषि कानून रद्द कराने के बाद ही किसान अपने घरों को लौटेंगे। केंद्र सरकार जब तक कृषि कानून रद्द नहीं करेगी, किसानों का दिल्ली में धरना जारी रहेगा। पंजाब से कई और जगहों से किसानों के जत्थे दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन