{"_id":"62cbfee8316e2f290b581624","slug":"old-man-hit-by-school-van-in-jalalabad-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में हादसा: तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बुजुर्ग को कुचला, सुबह सैर करने निकला था दौलत राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में हादसा: तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बुजुर्ग को कुचला, सुबह सैर करने निकला था दौलत राम
Mon, 11 Jul 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:14 PM IST
सार
बुजुर्ग दौलत राम गांव मौलवीवाला में सुबह सैर कर रहा था। एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सैर कर रहे बुजुर्ग को स्कूल बस ने मारी टक्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जलालाबाद के गांव मौलवीवाला में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सैर कर रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दौलत राम गांव मौलवीवाला में सुबह सैर कर रहा था। एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मुक्तसर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वैन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। थाना वैरोका प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का दौरा कर मौके से सीसीटीवी फुटेज ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेजा दिया है।
विज्ञापन