{"_id":"42577c15872e90350a9c0abad9b19eaa","slug":"office-are-missing-from-18-dc-and-ssp-cm-prakash-singh-badal-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों से गायब मिले 18 डीसी और 22 एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों से गायब मिले 18 डीसी और 22 एसएसपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री ऑफिस ने डीसी और एसएसपी ऑफिस चेक किए, तो 18 डीसी और 22 एसएसपी अपने कार्यालयों से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
अधिकारियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएम प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश के मुख्य सचिव राकेश सिंह और डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को गैरहाजिर मिले अधिकारियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के लिए सीएम कार्यालय ने सोमवार को विभिन्न जिलों के सरकारी कार्यालयों के फोन लगाए गए।
विज्ञापन
यह चेकिंग सुबह 9.20 से 10 बजे के बीच की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, चेकिंग के दौरान अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, संगरूर और फिरोजपुर के डीसी अपने कार्यालयों में उपस्थित नहीं थे। रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा के डीसी अपने कार्यालयों में मौजूद थे।
इसी प्रकार केवल बरनाला और मोहाली के एसएसपी अपने कार्यालयों में उस समय मौजूद थे, जबकि 22 जिला पुलिस प्रमुख अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
पटियाला और श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी कार्यालयों में तो किसी ने फोन ही नहीं उठाया। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री बादल ने हाल ही में निर्देश जारी किया था कि अधिकारी कामकाज के दिनों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने सरकारी दफ्तरों में उपस्थित रहें।
निर्देश में यह भी कहा गया कि अधिकारियों के सरकारी कार्यालयों में उपस्थित न रहने की वजह से दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
यह निर्देश कई अधिकारियों में अपना काम रिहायशी कैंप कार्यालयों से चलाने के बढ़ते रुझान पर रोक लगाने के लिए दिए गए थे।
इन शहरों में गैरहाजिर थे डीसी
अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, मोहाली, पठानकोट, पटियाला, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, संगरूर और फिरोजपुर
इन शहरों में हाजिर थे डीसी
रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा
इन जिलों में हाजिर थे एसएसपी
बरनाला और मोहाली