{"_id":"603a0bfb8ebc3e8ca31abc05","slug":"now-pre-primary-classes-will-known-as-lkg-and-ukg-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में प्री प्राइमरी कक्षाओं को मिला नया नाम, अब एलकेजी और यूकेजी से होगी पहचान, छात्रों को जोड़ने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में प्री प्राइमरी कक्षाओं को मिला नया नाम, अब एलकेजी और यूकेजी से होगी पहचान, छात्रों को जोड़ने की पहल
Sat, 27 Feb 2021 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में प्री प्राइमरी कक्षाओं का नाम बदला।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सरकारी स्कूलों में चल रही प्री प्राइमरी कक्षाओं का नाम बदल दिया गया। प्री प्राइमरी एक को अब एलकेजी और प्री प्राइमरी दो को यूकेजी कहा जाएगा। इन कक्षाओं के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं, जहां पर बच्चों को खेलते हुए पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसे पूरे पंजाब में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस संबंधी आदेश शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला की तरफ से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत 2017 में की गई थी। तीन से छह साल के बच्चों को प्री प्राइमरी कक्षा में खेल विधि से सिखाने के लिए पाठयक्रम तैयार किया गया है। साथ ही अध्यापकों को बाल मनोविज्ञान व सीखने सिखाने की ट्रेनिंग दी गई। वहीं, छात्रों को स्कूलों से जोड़ने के लिए अध्यापकों ने घरों में जाकर पेरेट्स को प्रेरित किया। इसके बाद अब तक 3.30 लाख छात्र प्री प्राइमरी कक्षाओं में दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव किशन कुमार ने कहा कि इन कक्षाओं को नया नाम देकर पेरेंट्स को आकर्षित करने का फैसला लिया गया। जिससे स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी। अब प्री प्राइमरी ए को एलकेजी लोअर किंडरगार्टन और प्री प्राइमरी दो को यूकेजी अप्पर किंडरगार्टन कहा जाएगा।
विज्ञापन
कुछ ऐसे दिखेंगे शहर मे
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के लिए विशेष तौर पर स्कूल के कमरों को मॉडल क्लासरूम बनाया गया है। जिसमें बच्चों को खेल-खेल में सिखाने के लिए खिलौने, बौद्धिक विकास, पजल्स, रचनात्मक विकास के लिए गुड़िया घर, भाषाई विकास के लिए कहानियां व कविताओं की रंगदार तस्वीरों सहित किताबें रहेगी।
बच्चों को विभिन्न चीजों के बारे में जानकारी देने के लिए फ्लैश कार्ड, खेलने के लिए झूले व सेहत संभाल के लिए फर्स्ट एड कॉर्नर बनाए गए हैं। क्लासरूम को स्मार्ट क्लासरूम में बदला गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से इन छात्रों के लिए प्रोजेक्टों व एलईडी का प्रबंध करने के लिए विशेष ग्रांट जारी की गई।