पंजाब चुनाव: अपनी ही सरकार पर बरसे सिद्धू, टिकट आवंटन में आखिरी निर्णय कौन लेगा, यह भी बताया
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को बठिंडा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। सिद्धू की रैली से वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल गायब रहे। पोस्टरों में भी उनकी तस्वीर नहीं दिखाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा जिले के गांव नरुआना में कांग्रेस की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार की घोषणा के अनुसार रेत 5 रुपये नहीं मिल रहा है। अभी भी रेत 25 रुपये मिल रही है। जो कि प्रदेश सरकार की घोषणा गलत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव के लिए टिकट आवंटन का अंतिम निर्णय सोनिया और राहुल गांधी का होगा।
गांव नरूआना में सोमवार को कांग्रेस की रैली में सिद्धू ने पंजाब सरकार के रेत का रेट पांच रुपये प्रति क्यूबिक फुट करने की घोषणा को गलत बताया और अपनी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। सिद्धू ने कहा कि रेत अभी भी 25 रुपये में मिल रही है। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने बठिंडा देहात से हरविंदर सिंह लाडी को टिकट देने का एलान किया।
उन्होंने कहा अंतिम सूची पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुहर लगाएंगे। सिद्धू ने राजा वड़िंग को अगले 10 साल तक मंत्री बनाने का वादा किया। सिद्धू ने कहा पंजाब में या तो माफिया रहेगा या फिर सिद्धू रहेगा। उन्होंने कहा गुलाबी सुंडी के लिए सरकार को 17000 नहीं 25000 रुपये का मुआवजा देना चाहिए था।
रोजगार मांगने वालों पर लाठियां बरसाने की निंदा करते हुए कहा कि एक नौकरी के लिए उन पर लाठियां नहीं बरसाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में शराब और रेत माफिया खत्म हो जाता है तो वह 40, 000 करोड़ रुपये पंजाब सरकार के खजाने में देंगे। सिद्धू ने कहा कि वह सिर्फ वहीं पर रैली करेंगे जहां पर ईमानदार लोग होंगे।
भ्रष्टाचार नीचे से नहीं, ऊपर से थमेगा
उन्होंने कहा कि हेल्थ के बजट से मुलाजिमों को वेतन दिया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि भ्रष्टाचार ग्राउंड लेवल से नहीं, हाई लेवल से रुकेगा। पहले ऊपर वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। सिद्धू ने कहा नौकरी वह किसी विधायक या मंत्री के बेटे या रिश्तेदार को नहीं देंगे बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता, जो अंतिम नंबर पर होगा, उसको देंगे। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में मार्केट कमेटियों के चेयरमैन के पद पर आम कार्यकर्ता को लगाया जाए तो उनकी सरकार पक्का बन जाएगी।
पोस्टर एवं रैली से वित्त मंत्री बादल गायब
हाल ही में रामां मंडी एवं मानसा में प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रैली में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल गायब रहे। वहीं आज जब नवजोत सिंह सिदू की गांव नरूआना में रैली हुई तो वहां पर भी वित्त मंत्री गायब रहे। पोस्टरों में भी वित्त मंत्री की फोटो तक नहीं थी।