{"_id":"63259f927de0a465562872b1","slug":"name-of-doraha-gangster-ravi-came-in-punjabi-singer-sidhu-moosewala-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: गैंगस्टर रवि ने ली थी मूसेवाला से लाखों की रंगदारी, उसी पैसे से अनमोल बिश्नोई को भेजा था दुबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: गैंगस्टर रवि ने ली थी मूसेवाला से लाखों की रंगदारी, उसी पैसे से अनमोल बिश्नोई को भेजा था दुबई
Sat, 17 Sep 2022 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 03:51 PM IST
सार
पिछले दिनों एनआईए की टीम ने पंजाब के विभिन्न जिलों में गैंगस्टरों की धरपकड़ के लिए छापामारी की थी तो एक टीम ने गैंगस्टर रवि के घर दोराहा में भी रेड की थी, लेकिन रवि हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार दोराहा के गैंगस्टर रवि से जुड़ने लगे हैं। बीते दिनों एनआईए टीम ने दोराहा में रवि के घर पर भी छापामरी की लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि रवि ने गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर ही मूसेवाला से लाखों रुपये की रंगदारी हासिल की थी। उसके बाद उन्हीं पैसों से अनमोल को जयपुर के जरिए दुबई भेजा था। सूत्रों का कहना है कि अनमोल जिस पासपोर्ट पर दुबई गया था, वो फर्जी थी और जयपुर से ही जारी करवाया गया था।
विज्ञापन
मूसेवाला ने जब बंबीहा बोले गाना गाया था, तभी से वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गया था। इसके बाद लॉरेंस ने उससे रंगदारी लेने के लिए गैंगस्टर रवि दोराहा को भेजा था। रवि ने मूसेवाला से लाखों रुपये रंगदारी के रूप में वसूल किए थे। इसके बाद रवि ने लॉरेंस के कहने पर उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जयपुर से सबसे पहले फर्जी पासपोर्ट जारी करवाया और उसके बाद जयपुर से दुबई भेज दिया था।
विज्ञापन
दुबई जाने के बाद अनमोल वहीं से ही अपने गैंगस्टर साथियों को संपर्क करता था और वहीं से ही टारगेट फिक्स कर दिया जाता था। पिछले दिनों एनआईए की टीम ने पंजाब के विभिन्न जिलों में गैंगस्टरों की धरपकड़ के लिए छापामारी की थी तो एक टीम ने गैंगस्टर रवि के घर दोराहा में भी रेड की थी, लेकिन रवि हाथ नहीं लगा था। अब एनआईए लगातार रवि को ढूंढने का प्रयास कर रही है। रवि के पकडे़ जाने से स्पष्ट हो जाएगा कि उसने मूसेवाला से कितनी रकम रंगदारी में ली थी।
विज्ञापन