फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   MP Harsimrat Kaur Badal Pay obeisance at Shri Harmandir Sahib in Amritsar

अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, मीडिया से नहीं की बात

Wed, 06 Oct 2021 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 01:58 PM IST
सार

हरसिमरत कौर बादल बुधवार सुबह करीब सात बजे दरबार साहिब में पहुंचीं। श्री हरमंदिर साहिब में परिक्रमा करने के बाद वे गुरु घर में नतमस्तक हुईं। वहां वे कुछ मिनट तक ठहरी और प्रसाद लेने के बाद दरबार साहिब से बाहर चली गईं। इस दौरान वे कुछ जल्दबाजी में दिखीं और मीडिया से बचती रहीं।

विज्ञापन
MP Harsimrat Kaur Badal Pay obeisance at Shri Harmandir Sahib in Amritsar
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं सांसद हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचीं। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का भी दरबार साहिब पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनका दौरा टल गया। सूत्रों के अनुसार सुखबीर बादल दोपहर बादा अमृतसर पहुंच कर मजीठा मंडी में कारोबारियों के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: विवाह अवैध तो भी गुजारा भत्ते से नहीं किया जा सकता इनकार  
विज्ञापन

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल बुधवार सुबह करीब सात बजे दरबार साहिब में पहुंचीं। श्री हरमंदिर साहिब में परिक्रमा करने के बाद वे गुरु घर में नतमस्तक हुईं। वहां वे कुछ मिनट तक ठहरी और प्रसाद लेने के बाद दरबार साहिब से बाहर चली गईं। इस दौरान वे कुछ जल्दबाजी में दिखीं और मीडिया से बचती रहीं। मीडिया ने जब लखीमपुर खीरी की घटना के बारे में बात करने की कोशिश की तो हरसिमरत ने कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ बात नहीं कर सकती क्योंकि उन्हें आगे जाना है। इस दौरान हरसिमरत के सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया कर्मियों को उनके पास नहीं जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed