{"_id":"6877f07935f9cfee6306db68","slug":"two-clever-thieves-who-stole-a-motorcycle-from-a-parking-lot-were-arrested-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131294-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो चोरों को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह और मनी सिंह (दोनों निवासी गांव रामपुर थाना जीरकपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
जिला पटियाला के गांव उड़दन के रहने वाले गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी डेराबस्सी में वॉलपेपर की दुकान है। 7 जुलाई की शाम वह किसी निजी काम से मुबारकपुर गया था। करीब सवा 7 बजे उसने बाइक रेलवे स्टेशन मुबारकपुर की पार्किंग में लगाई, जब 20 मिनट बाद लौटा तो बाइक गायब थी। उसने अपने स्तर पर बाइक की तलाश की। इस दौरान उसे सूचना मिली कि उसकी बाइक को अमनदीप सिंह और मनी सिंह ने चोरी किया है और वे उसे बेचने के इरादे से लोहगढ़ इलाके में ग्राहक तलाश रहे हैं। गुरदीप ने जानकारी मिलते ही थाना जीरकपुर में संपर्क किया और सारी बात बताई। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को लोहगढ़ के सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।