{"_id":"6a57f0949c7d482066098a76","slug":"punjabi-singers-take-charge-of-the-voter-revision-campaign-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144709-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाबी गायकों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाबी गायकों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की संभाली कमान
विज्ञापन
मोहाली। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त कोमल मित्तल के निर्देशन में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए ''विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026'' के तहत जागरूकता गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला स्वीप टीम ने बुधवार को पंजाबी संगीत जगत की नामचीन हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें इस लोकतांत्रिक अभियान से जोड़ा।
जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल की अगुवाई में फेज-2 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरदीप गिल, जाने-माने गीतकार भट्टी भड़ीवाला, बिट्टू खन्नेवाला, उभरते गायक साहिब गिल और आर दीप रमन ने इस मुहिम को अपना पूरा समर्थन दिया। इस मौके पर समाजसेवी व प्रमोटर नितेश विज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी कलाकारों ने ट्राइसिटी और पंजाब के लोगों से अपील की कि वे 24 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जरूर भरें ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। गीतकार भट्टी भड़ीवाला ने अनूठे अंदाज में कहा कि जिस प्रकार सुंदर शब्दों से गीतों को संवारा जाता है, उसी प्रकार हर नागरिक को अपना फॉर्म भरकर लोकतंत्र और मतदाता सूची को मजबूत बनाना चाहिए। स्वीप टीम ने भी सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते इस प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया है।