फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People now troubled by the terror of monkeys with the problem of unclaimed animals

लावारिस पशुओं की समस्या के साथ अब बंदरों के आतंक से परेशान हुए लोग

Wed, 16 Sep 2020 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
People now troubled by the terror of monkeys with the problem of unclaimed animals
मोहाली। वीआईपी शहर की सड़कों पर लावारिस पशुओं की समस्या के साथ ही अब बंदरों ने भी आतंक मचा दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी मैंगो पार्क और उसके साथ लगते फेज-4 के रिहाइशी इलाके में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पार्क में सैर करने आने वाले लोगों के लिए जहां यह मुसीबत बनते हैं। दूसरी तरफ रिहायशी एरिया में लोगों की पानी की टंकियों, छत्तों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि वह इस मामले को कई बार नगर निगम के अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं। लेेकिन इस चीज को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मैंगो पार्क शहर के सबसे बड़े पार्कों में से एक है। इस पार्क में फेज-1, 2, 4, 5, शाहीमाजरा और मोहाली गांव से लोग सैर करने के लिए आते हैं। लेकिन जब कोरोना काल शुरू होने के बाद लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा था। तो उसकेे बाद से बंदर रिहायशी एरिया और नजदीकी पार्क में पहुंच गए हैं। दर्जन भर बंदर पूरे पार्क में आतंक मचाते रहते हैं। इतना ही नहीं यह लोगों से डरते भी नहीं हैं। यहां तक कि लोगों के हाथों से सामान तक छीन कर ले जाते हैं। इस कारण यहां आने वाले लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी फेज-4 निवासी अंतिम सोनी ने बताया कि बंदरों की समस्या काफी गंभीर हो गई है। उन्होंने बताया कि वह एक वर्किंग वुमन हैं, सुबह घर से जाते वक्त सभी चीजें घर में अंदर रखनी पड़ती हैं। इतना नहीं बंदरों के चक्कर में उन्हें अपने घर के पिछली तरफ ग्रिल लगवानी पड़ी है। जिससे इन बंदरों से निपटा जा सके। जिक्रयोग है कि कुछ साल पहले नगर निगम ने बंदरों को भगाने के लिए एक व्यक्ति को रखने का प्लान तैयार किया था। लेकिन वह अधर में ही रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed