{"_id":"639cd8dcf3d0c774412c550d","slug":"maps-and-videos-of-mohali-police-stations-recovered-from-isi-agent-tapinder-investigation-of-accounts-started-mohali-news-pkl4715667149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: आईएसआई एजेंट तपिंदर से मोहाली के थानों के नक्शे व वीडियो बरामद, SSOC ने शुरू की खातों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: आईएसआई एजेंट तपिंदर से मोहाली के थानों के नक्शे व वीडियो बरामद, SSOC ने शुरू की खातों की जांच
Sat, 17 Dec 2022 09:00 AM IST
मोहाली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:00 AM IST
सार
आरोपी तपिंदर ने एसएसओसी को पूछताछ में बताया कि जिन आईएसआई एजेंटों को उसने नक्शे व वीडियो बनाकर भेजे हैं। उन्होंने उसे मोटी रकम की पेशकश की थी। एसएसओसी ने तपिंदर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी एजेंट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार तपिंदर सिंह के मोबाइल से मोहाली के थानों के नक्शे व वीडियो बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पास दो मोबाइल थे जिनमें एसएसपी ऑफिस, डीसी दफ्तर व स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के नक्शे मिले हैं। साथ ही पंजाब के अलग-अलग थानों के भी नक्शे बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही उसके बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी ने अपने मोबाइल से कुछ डाटा डिलीट भी कर दिया था। यह डाटा पाकिस्तान के किसी आईएसआई एजेंट को भेजा गया था। उस डाटा को रिकवर करने के लिए दोनों मोबाइल फोन शुक्रवार को साइबर सेल की टीम अपने साथ ले गई है। आरोपी तपिंदर पिछले चार साल से चंडीगढ़ में रहकर पंजाब पुलिस की इमारतों, दफ्तरों व फौज के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के एजेंटों को भेज रहा था।
सेक्टर-40 के बैंक में लेकर गई एसएसओसी
आरोपी तपिंदर ने एसएसओसी को पूछताछ में बताया कि जिन आईएसआई एजेंटों को उसने नक्शे व वीडियो बनाकर भेजे हैं। उन्होंने उसे मोटी रकम की पेशकश की थी। एसएसओसी ने तपिंदर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई हवाला राशि उसके खाते में ट्रांसफर तो नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, तपिंदर के एक से ज्यादा बैंक खाते हैं। तपिंदर को शुक्रवार एसएसओसी सेक्टर-40 के एक बैंक में भी लेकर गई थी जहां पूछताछ के बाद उसे वापस एसएसओसी के थाने लाया गया। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी कुछ साल पहले प्रापर्टी डीलर का काम करता था लेकिन अब वह यह काम छोड़ चुका था। सेक्टर-40 में वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन
पुलिस को शक, तपिंदर की सूचनाओं से ही हुए हमले
पुलिस को शक है कि इसके द्वारा भेजी सूचनाओं के आधार पर ही मोहाली स्थित पुलिस खुफिया मुख्यालय और हाल में तरनतारन के पुलिस स्टेशन पर हमले हुए हैं।