{"_id":"609c3de18ebc3ed1e853e1fd","slug":"if-there-is-damage-due-to-rainy-water-then-the-officer-responsible-will-be-measured-the-mayor-gave-instructions-to-the-officers-of-the-corporation-mohali-news-pkl413164814","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के पानी से अगर नुकसान हुआ तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी, मेयर ने निगम के अधिकारियों को दी हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के पानी से अगर नुकसान हुआ तो नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी, मेयर ने निगम के अधिकारियों को दी हिदायतें
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर को बरसात के दिनों में जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम पूरी रणनीति के साथ जुटा हुआ है। रोड गलियों के निर्माण, रिपेयर और सफाई का काम शुरू करवाने के बाद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बुधवार को अधिकारियों से आपात बैठक की। इसमें प्रत्येक इलाके के लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है, वह सारी स्थिति पर नजर रखेंगे और अगर सड़क पर पानी जमा होने के कारण किसी के घर में बरसात का पानी भरा तो जिम्मेदार अधिकारी नपेंगे। मेयर ने बरसाती पानी से निपटने के लिए अधिकारियों को उचित प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। मेयर ने साफ किया है कि अगर बाद में किसी इलाके में स्थिति खराब होती है, तो कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और मेयर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी थी मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक आपात बैठक में मेयर ने अधिकारियों को साफ किया है कि जलभराव शहर में कई सालों से एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। हर बार बरसातों में पानी से लोगों का नुकसान होता है। लाखों रुपये इस समस्या को दूर करने के लिए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अब वह इस समस्या का हल चाहते हैं। ऐसे में तय समय इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। प्रत्येक एरिया के नियुक्त अधिकारी अपने एरिया में उचित काम करे। मेयर ने कहा कि सेक्टर-66, 67, 68, 60 सेक्टरञ-76 से 80 की रोड गलियों की सफाई, रिपेयर व नई गलियां बनाने का काम चल रहा है। शहर के अन्य हिस्सों में स्ट्रॉर्म वाटर की लाइनों की मरम्मत से लेकर अन्य काम किए जा रहे हैं।
सीवरेज के लिए खोदी सड़क को तुरंत सुधारने को कहा
इस मौके पर मेयर ने कहा कि फेज-11 से शाहीमाजरा तक सड़क पर सीवरेज डालने के लिए खुदाई की गई थी। जिसकी वजह से सड़क टूटी पड़ी हुई है। ऐसे में उक्त सड़क को पहल के आधार पर सुधारा जाए, ताकि बरसात के दिनों में यह काम पूरा हो चुका हो। इस मौके पर एसई संजय कंवर, एक्सईएन हरप्रीत सिंह, एसडीओ सुनील कुमार नगर निगम के जन सेहत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।