{"_id":"62718bf10596a74b71688ee2","slug":"gangster-bhupi-rana-s-name-involved-in-vicky-middukheda-murder-case-mohali-news-pkl44953156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में जुड़ा गैंगस्टर भूप्पी राणा का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में जुड़ा गैंगस्टर भूप्पी राणा का नाम
विज्ञापन
मोहाली। यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में अब गैंगस्टर भूपेंद्र उर्फ भूप्पी राणा का नाम भी जुड़ गया। जिला पुलिस उसको करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है और इस मामले में उसकी गिरफ्तारी दर्ज कर दी है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल की गई आई-20 कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। अब आरोपी को अदालत ने पांच मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उम्मीद है कि जब सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी तो इस हत्याकांड के कई राज खुलेंगे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर अनिल कुमार लठ, सज्जन सिंह उर्फ भोलू और अजय कुमार सन्नी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि गैंगस्टर भूप्पी राणा के साथियों ने उन्हें वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और गाड़ी मुहैया करवाई थी। गैंगस्टर भूप्पी राणा की इस वारदात को लेकर गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसकी आर्मेनिया में बैठे गैंगस्टर गौरव पटियाल से बातचीत हुई। पुलिस ने अदालत को बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई आई-20 कार को हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। जबकि असलहा और इसकी वजह भी जल्द ही पता की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में चौथे व्यक्ति की भी अहम भूमिका है। इसके बारे में भूप्पी राणा को पता है। इसलिए पहले गिरफ्तार किए गए सभी गैंगस्टरों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। अदालत ने सभी आरोपियों को पांच तारीख को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि अगस्त में विक्रम सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या उस समय हुई थी, जब वह सेक्टर-71 की मार्केट में अपने जानकार प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में आया था। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसे दौड़ाकर उसके ऊपर गोलियां बरसाईं दी थी। उसने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया था। करीब पौने दो किलोमीटर दोड़ने के बाद बुरी तरह घायल होकर गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक पुलिस जेल से लाकर करीब 26 गैंगस्टरों से पूछताछ कर चुकी है तो हत्याकांड सुलझा था, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर दिल्ली पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किए थे।