{"_id":"5f4185ef8ebc3e3d1f2a7953","slug":"dead-body-found-after-6-hours-of-three-year-old-innocence-mohali-news-pkl385495858","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे गांव में की लापता तीन साल के मासूम की तलाश, शाम को घर के पीछ गंदे पानी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे गांव में की लापता तीन साल के मासूम की तलाश, शाम को घर के पीछ गंदे पानी में मिला शव
Sun, 23 Aug 2020 02:24 AM IST
मोहाली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी। (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी। (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
गंदे पानी को दिखाते हुए बृजेश यादव, मृतक अनमोल का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 में स्थित गांव मीरपुर की बावा कॉलोनी से 3 साल के लापता बच्चे की गंदे पानी में डूबकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान अनमोल पुत्र बृजेश यादव के रूप में हुई है। बच्चा दोपहर करीब 12 बजे छत पर खेलता हुआ अचानक लापता हो गया, जिसका शव करीब 6 घंटे बाद घर के पास खेतों में गंदे पानी से मिला।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि वह ड्यूटी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी ने उसे फोन करके बताया कि अनमोल नहीं मिल रहा है। पूरे गांव में तलाश करने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई। शाम होने तक अनमोल का कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने घर के पीछे गंदे पानी में देखा जहां अनमोल बेसुध अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को गंदे पानी से निकालकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के पिता बृजेश ने बताया कि अनमोल छत पर खेलते-खेलते नीचे जमा हुए गंदे पानी में जा गिरा था। जिस कारण पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अनमोल के पिता सहित कॉलोनी वासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मीरपुर के जिस क्षेत्र में वह रहते हैं वहां उन्हें साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधा नहीं मिलती है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण इलाके के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। गलियों की सफाई का बुरा हाल है। शिकायत देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। वहीं, उनके गांव को डेराबस्सी नगर काउंसिल में शामिल हुए कई साल हो चुके हैं, परंतु आज भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यदि इलाके में गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध होते तो आज तीन साल का मासूम अनमोल हमारे बीच होता।