फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chief Minister Mann inaugurates Punjab Institute of Liver and Biliary Sciences

Mohali News: मुख्यमंत्री मान ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का किया उद्घाटन

Thu, 29 Feb 2024 06:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 29 Feb 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mann inaugurates Punjab Institute of Liver and Biliary Sciences
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्टेट हेडक्वार्टर सहित चार जोनल दफ्तरों का भी वर्चुअल शुभारंभ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। राज्य के लोगों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज लोगों को समर्पित किया।
यह पंजाब का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान होगा जो मरीजों को एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कोपी और एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इस संगठन के विशेषज्ञ पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में टेली-मेडिसन सेवाएं भी प्रदान करेंगे। हेपेटोलॉजी में प्रशिक्षण और अनुसंधान सुविधाओं के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांडा लैस किया गया है। इस संस्थान की स्थापना संबंधी 2022 के बजट सेशन में घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 40 करोड़ से की गई है और इसमें 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्स और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों सहित लगभग 450 कर्मचारियों का स्टाफ होगा। प्रोफेसर वरिंदर सिंह (हेपेटोलॉजी पीजीआई, चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख) को संस्था का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस संस्थान में प्रदान की जाने वाली इनडोर और एमरजेंसी सेवाओं के माध्यम से लीवर संबंधी बीमारियों का विशेष रूप से इलाज किया जाएगा। इसका उद्देश्य पंजाब को पूरे देश में मेडिकल स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंजाब में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्टेट हेडक्वार्टर और चार जोनल दफ्तरों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। यह स्टेट हेडक्वार्टर 2.63 करोड़ से बनाया गया है, जबकि गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और फिरोजपुर में स्थापित जोनल दफ्तर लगभग 2.78 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं। इसके अलावा लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और होशियारपुर में चार जोनल दफ्तर निर्माणाधीन है, जिनका निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा।


वहीं फाजिल्का, मोगा, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब में भी जिला दफ्तरों का निर्माण किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने इन दफ्तरों के लिए जमीन उपलब्ध करवाई है और 34.66 करोड़ से इन दफ्तरों में बुनियादी ढांचा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह दफ्तर नवीनतम सूचना टेक्नॉलोजी सुविधाओं से लैस होंगे। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से पंजाब में एलोपैथिक दवाएं, काॅस्मेटिक और होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं और ड्रग लाइसेंस जारी किए जाते हैं। ये दफ्तर लोगों को बढ़िया सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अलावा जब्त की दवाओं और नमूनों को स्टोर करने के लिए इन दफ्तरों में स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed