{"_id":"5e1cd2ae8ebc3e881737394a","slug":"case-filed-for-fraud-on-former-director-of-chandigarh-city-center-mohali-news-pkl36304729","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: न शोरूम दिया और न रकम, सिटी सेंटर के पूर्व डायरेक्टर ने की 50 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: न शोरूम दिया और न रकम, सिटी सेंटर के पूर्व डायरेक्टर ने की 50 लाख की धोखाधड़ी
Tue, 14 Jan 2020 01:30 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीरकपुर के एक बड़े बिल्डर विजय जिंदल के खिलाफ पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि बिल्डर विजय जिंदल ने 50 लाख रुपये लेकर शिकायतकर्ता को न शोरूम दिया और न रुपये वापस किए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत जिला मोहाली पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल को दे दी।
उन्होंने अपनी पड़ताल के बाद धोखाधड़ी की धाराओं के तहत सोमवार को केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया गया।
चंडीगढ़ सेक्टर-18 के रहने वाले अजय कुमार वधवा ने पुलिस को बताया कि 2016 में उसने वीआईपी रोड पर स्थित एक ग्रुप के कामर्शियल प्रोजेक्ट में एक शोरूम देखा था। यह पसंद करने के बाद ग्रुप के तत्कालीन डायरेक्टर विजय जिंदल के साथ 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अजय वधवा ने बताया कि रकम की अदायगी के बाद बिल्डर विजय जिंदल ने 12 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न देने का जो वादा किया था, उसका 6 प्रतिशत शोरूम के कब्जे से पहले और बाकी 6 प्रतिशत शोरूम के कब्जे के बाद था। कुछ महीनों की अदायगी के बाद बिल्डर ने वार्षिक रिटर्न की रकम देना बंद कर दिया।
बिल्डर से संपर्क साधा तो उसने 50 लाख रुपये की रकम का एक चेक दे दिया, जिसको कैश करवाने के लिए बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। वहीं, बाद में शिकायतकर्ता ने बिल्डर से संपर्क साधकर अपने पैसे वापस करने की मांग की तो उसने आनाकानी शुरू कर दी।
वहीं, तीन वर्ष बीतने के बाद जब बिल्डर ने उसके पैसे नहीं लौटाए तो इसने मामले की लिखित शिकायत मोहाली पुलिस एसएसपी कुलदीप चहल को दी। ईओ विंग ने अपनी पड़ताल पूरी करने के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि अजय वधवा की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर विजय जिंदल खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।