फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Moga Police recovered vehicle looted from Faridkot highway two accused arrested

मोगा पुलिस को सफलता: फरीदकोट हाईवे से लूटी गई टाटा एसीई गाड़ी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 04:24 PM IST
सार

मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टाटा एसीई (नंबर PB 05 AR 0281) को चार लुटेरों ने हथियार दिखाकर लूट लिया है और वे मोगा की ओर जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Moga Police recovered vehicle looted from Faridkot highway two accused arrested
मोगा में माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट के हाईवे से हथियारों की नोक पर गाजर से भरी एक टाटा एसीई गाड़ी लूटकर फरार हो रहे चार बदमाशों को मोगा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोच लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घने कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने फरीदकोट के पास हाईवे पर टाटा एसीई गाड़ी को रोका। चालक को तेजधार हथियार दिखाकर मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। फरीदकोट कंट्रोल रूम ने तुरंत इसकी सूचना मोगा पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर अपनी टीम के साथ अलर्ट हो गए। कोटकपूरा रोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस नाके को देखकर आरोपी घबरा गए और नाका तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाजरों से भरा वाहन सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




टाटा एसीई चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात सुल्तानपुर लोधी से गाजर लोड कर फरीदकोट जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर के मक्कू के पास एक गाड़ी पीछे लग गई। धुंध अधिक होने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन फरीदकोट के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार दिखाए, मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत फरीदकोट पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोगा पुलिस की मदद से गाड़ी बरामद कर ली गई।


मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद पराशर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टाटा एसीई (नंबर PB 05 AR 0281) को चार लुटेरों ने हथियार दिखाकर लूट लिया है और वे मोगा की ओर जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मौके से गुरबख्श सिंह निवासी फिरोजपुर और गुरमीत सिंह निवासी सिधवां बेट को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों में एक अमृतसर और दूसरा मक्कू का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed