{"_id":"64e72daac03594c849022334","slug":"moga-police-arrested-eight-gang-members-of-blackmailing-and-looting-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: महिला की मदद से करते थे ब्लैकमेलिंग-लूटपाट, हथियारों के साथ आठ शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga News: महिला की मदद से करते थे ब्लैकमेलिंग-लूटपाट, हथियारों के साथ आठ शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
Thu, 24 Aug 2023 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 04:06 PM IST
सार
यह गिरोह रास्ते में महिला को खड़ी करके गाड़ियों में जाने वालों को रोककर लिफ्ट मांगते थे और थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोककर उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके पैसे लेते थे।
विज्ञापन
मोगा में पकड़ा गया लुटेरा गिरोह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा की निहाल सिंह वाला पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाला गिरोह के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, एक राइफल, एक रिवॉल्वर और 1 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए।
यह गिरोह रास्ते में महिला को खड़ी करके गाड़ियों में जाने वालों को रोककर लिफ्ट मांगते थे और थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोककर उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके पैसे लेते थे। एसपी मोगा मनमीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि गिरोह एक महिला की मदद से लूटपाट करता है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: Ludhiana: सरकारी स्कूल की छत गिरने के मामले में भाजपा नेता अनमोल रतन पर केस दर्ज, एक टीचर की हुई थी मौत
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला सुखबिंदर कौर ने हिमतपुरा बस स्टैंड पर खड़े होकर कार सवार सुरिंदरपाल सिंह को रोक कर निहाल सिंह वाला जाने के लिए लिफ्ट मांगी, थोड़ी दूर जाकर बाकी आरोपियों ने गाड़ी को रोककर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके 2 लाख 75 हजार रुपये ले लिए।
आरोपियों जगसीर सिंह, केबल सिंह, सिकंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखबिंदर कौर, करतार सिंह, मोहम्मद यूनिस खान, हनीफ खान पर मामला दर्ज उन्हें अदालत में पेश किया गया।
आरोपी महिला जिला मालेरकोटला की रहने वाली है और जगसीर सिंह के साथ उसके संबंध थे। बाकी 7 आरोपी रुड़केकलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, एक राफल 32 बोर, एक रिवॉल्वर 32 बोर और दो कारतूस सहित 1 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए।