फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Moga police arrest four criminals six pistols seven magazines and 41 cartridges recovered

छह पिस्टल, सात मैगजीन, 41 कारतूस: मोगा पुलिस ने चार बदमाश पकड़े, बड़ी वारदात की फिराक में थे

Mon, 12 Aug 2024 03:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:58 PM IST
सार

मोगा पुलिस ने चार आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी आपराधिक छवि के हैं जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। 

विज्ञापन
Moga police arrest four criminals six pistols seven magazines and 41 cartridges recovered
मोगा पुलिस ने पकड़े चार आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने बड़ी वारदात को नाकाम किया है। मोगा पुलिस ने गांव खुखराना दाना मंडी से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपियों से छह पिस्टल, सात मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस मिले हैं। चारों एक मारुति कार में सवार थे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है। आरोपियों में दो मोगा जिला के रहने वाले और दो अन्य फिरोजपुर जिला के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मोगा पुलिस एसएसपी अंकुर गुप्ता के बताया कि पुलिस आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। मोगा के गांव खुखराना दाना मंडी में एक मारुति कार में सवार चार लोग हैं जो की किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वहां आए हुए हैं। इनके पास भारी मात्रा में असलहा भी है। 
विज्ञापन




सूचना मिलते ही मोगा सीआईए टीम मौके पर पहुंची। जहां मारुति कार में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में सुच्चा सिंह वासी फतेहगढ़ पंजतूर मोगा, जसपाल सिंह वासी फिरोजपुर, सचिन उर्फ भट्टी वासी कुंडे जिला फिरोजपुर, गौतम कुमार वासी सुंदर नगर कोट इसे खां जिला मोगा से 6 पिस्टल, 7 मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चारों आरोपी फिरोजपुर जेल में एक-दूसरे से मिले थे। चारों की फिरोजपुर के सागर गैंग के साथ रांजिश है। आरोपी सुच्चा सिंह पर सात मामला दर्ज हैं। वहीं, जसपाल पर पांच और सचिन पर तीन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। चारों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि ये हथियार कहां से लाए और कहां इन्होंने वारदात को अंजाम देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed