फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Massive Fire Breaks Out at Plastic Factory in Residential Area of Khanna, Punjab

Punjab: खन्ना के रिहायशी इलाके में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

Sun, 26 Apr 2026 09:32 AM IST
Naveen Naveen
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:32 AM IST
सार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की सिर्फ एक ही गाड़ी मौके पर पहुंची, जो पानी खत्म होने के बाद दोबारा भरने गई तो काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इस दौरान लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्लास्टिक फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और धुआं भी काफी ज्यादा था।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Plastic Factory in Residential Area of Khanna, Punjab
आग पर काबू का प्रयास करता युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना के एक रिहायशी इलाके वल्लभ मिल रोड में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के साथ खड़े पेड़-पौधे और घास तक आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की सिर्फ एक ही गाड़ी मौके पर पहुंची, जो पानी खत्म होने के बाद दोबारा भरने गई तो काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इस दौरान लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्लास्टिक फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और धुआं भी काफी ज्यादा था।
विज्ञापन


शिवसेना नेता अवतार मोरिया ने इस घटना पर प्रशासन को घेरते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 8 महीनों से इस फैक्ट्री को लेकर आरटीआई डाली हुई है और कई बार फोन के माध्यम से भी जानकारी मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि रिहायशी इलाके में फैक्ट्री चलाने की अनुमति किस कानून के तहत दी गई और क्या इस फैक्ट्री के पास फायर विभाग की एनओसी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन हमेशा किसी बड़े हादसे या जनहानि के बाद ही हरकत में आता है, उससे पहले नहीं। यह फायर विभाग और नगर कौंसिल की बड़ी लापरवाही है। स्थानीय लोगों ने भी नगर कौंसिल खन्ना पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों के बजट के बावजूद शहर में सिर्फ एक ही फायर ब्रिगेड गाड़ी होना चिंताजनक है। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन क्यों नहीं उपलब्ध कराए जा रहे, यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed